IPL Auction 2022: ऑक्शन के दौरान यह शख़्स बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा, देखें सुहाना और आर्यन खान का रीऐक्शन
आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब शुरू हो चुका हैं, खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात भी शुरू होने लग गई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू हो गई हैं। 12 फरवरी दोपहर 12 बजे से आज ये ऑक्शन शुरू हो चुका हैं। यह ऑक्शन दो दिनों तक चलेगा। लेकिन इसी बीच जब ऑक्शन चल रहा था, तब ऐसा वाक्य हुआ जिसे देख आईपीएल की नीलामी रोक दी गई।
जी हाँ ऑक्शनर “हयूज एडमीड्स” चलते-चलते बेहोश हो गए और ज़मीन पर गिर पड़े। अचानक ऐसा देख सभी डर गए थे लेकिन फिर सपोर्टिंग स्टाफ ने मेडिकल फ़ैकल्टी को बुलाया। क्रिक बज पर इसका वीडियो भी आया हैं। वही वहा मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान का भी बेहद शॉकिंग रीऐक्शन सामने आया हैं।
इसमें कुल 600 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इस बार IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का 15वां संस्करण मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना है। आईपीएल विश्व का सबसे महंगा क्रिकेट लीग आयोजित करवाता हैं, जिसमें दुनियाभर से तमाम देसी-विदेशी खिलाड़ी मैच खेलने आते हैं।
खिलाड़ी खरीदने के लिए फ़्रेंचाइजियों के पास कितने पैसे हैं?
पंजाब किंग्स 72 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 62 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स 59 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 57 करोड़
गुजरात टाइटन्स 52 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 48 करोड़
केकआर 48 करोड़
मुंबई इंडियंस 48 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 47.5 करोड़
यह भी पढ़े: IPL Auction 2022: अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने “श्रेयस अय्यर” इस टीम ने ख़रीदा
यह भी देखें: