IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold

 
IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold

आईपीएल का मेगा ऑक्शन कल शुरू हो गया था, खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात भी शुरू होने लग गई हैं 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से आज ऑक्शन का दूसरा दिन भी शुरू हो चुका हैं। ऐसे में दनदना क्रिकेट के इस लीग में खिलाड़ियों पर जम कर पैसा लुटाया गाया हैं। देसी-विदेशी के इस तड़के वाले आईपीएल में फ़्रेंचाइजियो ने यंस्टर्ज़ को मौक़ा दिया हैं।

कई विदेशी खिलाड़ियों भी 10 करोड़ की रकम पार कर गए हैं। बेंगलुरु में चल रह मेगा ऑक्शन आज दूसरा दिन हैं, पहले दिन की नीलामी में 10 मार्की प्लेयर्स समेत 74 खिलाड़ी खरीदे गए थे। इस दौरान ईशान किशन सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम में दुबारा चुने गए। दूसरे दिन भारत के टेस्ट प्लेयर्स चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा यश धुल पर निगाहें रहेंगी।

WhatsApp Group Join Now
IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold
Image credits: @IPL/Twitter

कल ऑक्शन के दौरान बताया गया कि आज तेजी से सभी खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली हैं। कुल 10 टीमों के पास अब 173.40 करोड़ का ही बजट बचा हैं। ऐसे में सभी टीम पैसों के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी ध्यान में रख कर चयन करेंगी। भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, इयॉन मोर्गन, डेविड मलान को किसी टीम ने अभी तक नहीं खरीदा हैं।

जबकि ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप जिताने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को भी किसी ने नहीं खरीदा हैं। आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एडन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद फ़्रेंचाइज़ी ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया हैं। वहीं भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने खरीद लिया हैं।

IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold
image credits :twitter

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। रहाणे का यही बेस प्राइस था। बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल के मेगा ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन की शुरुआत हो गई है और दूसरे दिन भी चारु शर्मा ही ऑक्शन करा रहे हैं। चारु शर्मा ही दूसरे दिन का ऑक्शन करवाएंगे।

ह्यूज एडमीड्स ऑक्शन करवाते हुए स्टेज से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हालाँकि ह्यूज अब फ़िट एंड फ़ाइन हैं इसकी जबकि उन्होंने खुद वीडियो बना कर दी। जिसको आईपीएल के ट्विटर हैंडल पर डाल दिया गया।

IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold
Image credits: @IPL/Twitter

एडन मार्करम: 2.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

अजिंक्य रहाणे: 1 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स

मनदीप सिंह: 1.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

लियम लिविंगस्टोन: 11.50 करोड़, पंजाब किंग्स

डोमिनिक ड्रेक्स- 1.10 करोड़, गुजरात टाइटन्स

IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold
Image credits: @IPL/Twitter

जयंत यादव- 1.70 करोड़, गुजरात टाइटन्स

विजय शंकर- 1.40 करोड़, गुजरात टाइटन्स

ओडिएन स्मिथ- 6 करोड़, पंजाब किंग्स

मार्को यैनसन- 4.2 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

शिवम दुबे- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स

खलील अहमद- 5.25 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

दुष्मंता चमीरा- 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स

https://twitter.com/IPL/status/1492755284942471173?s=20&t=t-gfAhzI3FDBPHliMsM0vw

चेतन सकारिया- 4.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स

संदीप शर्मा- 50 लाख, पंजाब किंग्स

नवदीप सैनी- 2.60 करोड़, राजस्थान रॉयल्स

जयदेव उनादकट- 1.30 करोड़, मुंबई इंडियंस

मयंक मार्केंडय- 65 लाख, मुंबई इंडियंस

शहबाज़ नदीम- 50 लाख, लखनऊ सुपर जायंट्स

महेश तिकसाना :- 70 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़े: भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने क्यों कहा “ईशान किशन” में हैं कप्तान की ताकत ?

यह भी देखें:

https://youtu.be/ljy-Xe8fV1E

Tags

Share this story