IPL Auction 2022: अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने “श्रेयस अय्यर” इस टीम ने ख़रीदा
आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब शुरू हो चुका हैं, खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात भी शुरू होने लग गई हैं। ऐसे में आज सबसे महंगे खिलाड़ी टीम इंडिया के श्रेयस अय्यर बने हैं। वह अब तक के सबसे इक्स्पेन्सिव खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू हो गई हैं। 12 फरवरी दोपहर 12 बजे से आज ये ऑक्शन शुरू हो चुका हैं। यह ऑक्शन दो दिनों तक चलेगा।
इसमें कुल 600 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इस बार IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का 15वां संस्करण मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को शाहरुख़ खान की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 12.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने पाले में कर लिया हैं।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी अच्छे ख़ासे पैसे मिले हैं। आईपीएल मेगा नीलामी में उन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा।बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान श्रेयस अय्यर का नाम आते ही उनपर पैसों की बारिश शुरू हो गई।दिल्ली कैपिटल्स ने जैसे ही इस खिलाड़ी को रिलीज किया तुरंत सभी टीम मालिकों की नज़रें अय्यर पर आ टिकी थीं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान भी हो सकते हैं। शाहरुख की टीम के पास फिलहाल कोई कप्तान नहीं हैं। श्रेयस अय्यर के लिए यह दूसरा मौका हैं, जब वे किसी आईपीएल ऑक्शन में आए हों। साल 2015 में ये खिलाड़ी पहली बार आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन में आया था। उस दौरान दिल्ली ने उन्हें मात्र 2.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।
श्रेयस अय्यर ने अपने पहले सीजन के दौरान 14 मैचों में कुल 439 रन मारे थे। इसके बाद दिल्ली की टीम ने उन्हें रिटेन किया। साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया। इससे पहले उन्हें कप्तानी से भी हटा दिया गया था। उनकी जगह विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तानी दी गई।लेकिन अब आख़िरकार श्रेयस अय्यर बंगाल की तरफ से खेलेंगे ।
खिलाड़ी खरीदने के लिए फ़्रेंचाइजियों के पास कितने पैसे हैं?
पंजाब किंग्स 72 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 62 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स 59 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 57 करोड़
गुजरात टाइटन्स 52 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 48 करोड़
केकआर 48 करोड़
मुंबई इंडियंस 48 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 47.5 करोड़
यह भी पढ़े: शाहरुख खान की गैर मौजूदगी में बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान पहुंचे IPL प्री-ऑक्शन में, फोटो हुई Viral
यह भी देखें: