IPL Auction 2022: टीम इंडिया के “गब्बर” को किस टीम ने और कितने में ख़रीदा ? फ़्रेंचाईजियों के पास कितना पैसा
आईपीएल का मेगा ऑक्शन अब शुरू हो चुका हैं, खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात भी शुरू होने लग गई हैं। ऐसे में आज सबसे पहले बिके टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन।इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों पर बोली लगनी शुरू हो गई हैं। 12 फरवरी दोपहर 12 बजे से आज ये ऑक्शन शुरू हो चुका हैं। यह ऑक्शन दो दिनों तक चलेगा।
इसमें कुल 600 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इस बार IPL में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का 15वां संस्करण मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना है।इस आईपीएल ऑक्शन में सबसे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के ऊपर सबसे पहली बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले शिखर धवन के लिए बोली लगाई, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी अपना इंट्रेस्ट दिखा और बोली शुरुआत की।
दिल्ली और राजस्थान के बीच शिखर धवन के लिए लंबी रेस चली। लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बल्लेबाज शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया हैं।
खिलाड़ी खरीदने के लिए फ़्रेंचाइजियों के पास कितने पैसे हैं?
पंजाब किंग्स 72 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 62 करोड़
लखनऊ सुपर जाइंट्स 59 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 57 करोड़
गुजरात टाइटन्स 52 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स 48 करोड़
केकआर 48 करोड़
मुंबई इंडियंस 48 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 47.5 करोड़
यह भी पढ़े: आईपीएल 2022 ऑक्शन में U-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के खिलाड़ी शामिल : रिपोर्ट
यह भी देखें: