KL Rahul: टीम इंडिया में वापसी को बेताब दिखे राहुल, वीडियो में धमाकेदार अंदाज में करते नजर आए बल्लेबाजी

 
KL Rahul: टीम इंडिया में वापसी को बेताब दिखे राहुल, वीडियो में धमाकेदार अंदाज में करते नजर आए बल्लेबाजी

KL Rahul: इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनका बल्लेबाजी करते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद से उनकी टीम में वापसी को लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. ऐसे में केएल राहुल एशिया कप या फिर वनडे वर्ल्ड कप तक फिट हो जाएंगे. इस समय राहुल भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं और उन्होंने नीचले क्रम में बतौर विकेटकीपर खेलते हुए भारत के लिए बल्ले से अहम योगदान भी दिया है.

केएल राहुल इन दिनों बैंगलोर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकदामी यानी एनसीए (National Cricket Academy) में हैं, जहां वो जर्सरी के बाद रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और फिटनेस पाने के लिए जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. अब उनकी ये वीडियो देखे उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा.

WhatsApp Group Join Now

दरअसल केएल राहुल ने अब बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में राहुल मैदान पर अपना किट बैग लाते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद वो अपने पैट पहनते हैं और बल्लेबाजी के लिए तैयार हो जाता है. राहुल नेस्ट्स पर नजर आ रहे हैं जहां वो शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं राहुल आगे बढ़कर भी शॉट खेल रहे हैं. उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि वो मैदान पर मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

https://twitter.com/Sonu_1827/status/1681680989943398402?s=20

इस वीडियो में आगे राहुल जिम में नजर आ रहे हैं जहां वो एक्सरसाइज भी करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के अंत में राहुल को फुटबॉल खेलते हुए भी देखा जा सकता है. केएल राहुल टीम इंडिया में वापसी के लिए काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे हैं. केएल राहुल को आईपीएल 2023 में चोट लगी थी. राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक मैच में फील्डिंग करते हुए दाहिनी जांघ में चोट लगा बैठे थे. राहुल सर्जरी के बाद से एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान, श्रीलंका में 2 सितंबर को भारत के सामने होगा पाकिस्तान

Tags

Share this story