IPL 2025 स्टार कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से सगाई की, फैंस ने दी बधाई

 
IPL 2025 स्टार कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त से सगाई की, फैंस ने दी बधाई

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से लखनऊ में सगाई कर ली है। यह समारोह करीबी मेहमानों के बीच संपन्न हुआ, जहां दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत नजर आई। कुलदीप ने जहां ऑफ वाइट कलर का एम्ब्रॉडरी वाला बंद गला पहना था, वहीं वंशिका नारंगी रंग के लहंगे में बेहद सुंदर नजर आ रही थीं।

वंशिका क्या करती हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंशिका LIC में काम करती हैं। हालांकि उनकी और कुलदीप की शादी की तारीख और स्थान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

कुलदीप ने दी थी शादी का सिग्नल

कुलदीप यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद मीडिया से बातचीत में शादी के बारे में संकेत दिए थे। कानपुर में आतिशबाजी, ढोल और म्यूजिक के बीच उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस से नहीं होगी, बल्कि उनकी होने वाली पत्नी उनके और परिवार की देखभाल करने वाली होगी।

WhatsApp Group Join Now

कुलदीप यादव का आईपीएल प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15 विकेट लिए। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट लिए थे। हालांकि, 18वें सीजन की शानदार शुरुआत के बावजूद कुलदीप की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई।

Tags

Share this story