Mahendra Singh Dhoni: मिस्टर कूल को भारत सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

  
Mahendra Singh Dhoni: मिस्टर कूल को भारत सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के मैदान पर अपनी नेतृत्व क्षमता से सबका दिल जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी
को BCCI नहीं बल्कि भारत सरकार के द्वारा जिम्मेदारियां मिलने लगी हैं। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित 15 सदस्यों वाली उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी में मिस्टर कूल को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के अलावा उनके साथ इस कमेटी में देश के अन्य दिग्गज आनंद महिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर का नाम भी शामिल है।

https://youtu.be/OdmM5lWhY7A

पूर्व विधायक बैजयंत पांड की अध्यक्षता में बनी इस टीम में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति वसुधा कामत, भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय आयोजन सचिव मुकुल कानिटकर, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आलोक राज, एसआईएस इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा और डाटाबुक के सीईओ आनंद शाह के नाम शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट जिंदगी की ओर जाए तो वो क्रिकेट के मैदान से पूर्णतय: दूर नहीं हुए हैं। 19 सितंबर से उन्हें यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: एक नज़र पूर्व कप्तान Dhoni के उन 5 फैसलों पर जिन्होंने भारतीय टीम को दी नयी राह

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी