MI vs RR IPL 2023: रोमांचक मैच में मुंबई ने किया राजस्थान को पस्त, सूर्या और टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी

 
MI vs RR IPL 2023: रोमांचक मैच में मुंबई ने किया राजस्थान को पस्त, सूर्या और टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी

MI vs RR IPL 2023: आज आईपीएल 2023 (IPL 2023) में 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) आमने-सामने हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 213 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्याकुमार यादव (55) ने बनाए।

https://twitter.com/IPL/status/1652740055113547776?s=20

बता दें कि अभी तक लीग में राजस्थान रॉयल्स ने 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को पांच में जीत और चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि मुंबई इंडियंस ने अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम ने चार में जीत चार में हार का सामना किया है।

मुंबई की पारी -214/4

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरूआत खराब रही और टीम को पहला झटका 14 रन के स्कोर पर लग गया। मुंबई के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला आज एक बार फिर शांत रहा। इसके बाद क्रीज पर आए कैमरून ग्रीन ने ईशान किशन के साथ मिलकर मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच अरधशतकीय साझेदारी भी हुई लोकिन ये जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नही सकी और ईशान किशन 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आकर मुंबई की पारी को संभाला। लेकिन तभी रनों की गति बढ़ाने के चक्कर में ग्रीन भी आउट हो गए। उन्होंने 26 गेंद पर 44 रन बनाए.हालांकि सूर्यकुमार ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी पारी खेलते हुए महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि हाफ सेंचुरी पूरी होने के तुरंत बाद वो ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा और सूर्या के बीच 30 गेंदों में 51 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद क्रीज पर आए टिम डेविड ने तिलक वर्मा के साथ मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. दोनों के बीच 23 गेंदों में 63 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान तिलक ने 21 गेंदों पर 29 रन तो टिम डेविट ने 14 गेंदों पर 45 रन की तूफानी पारी खेली।

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान रॉयल्स की पारी- 212/7

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रास्थान की शुरूआत काफी शानदार रही और उसके दोनों ओपनर्स ने मिलकर 7.1 ओवर में 72 रन जोड़ डाले।हालांकि ये साझेदारी औऱ लंबी नही हो पाई और बटलर 18 रन बनाकर आउट हो गए।इसके बाद क्रिज पर आए कप्तान सैमसन ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नही टिक पाए औऱ पाए 14 रन बनाकर चलते बने।हालांकि यशस्वी जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा औऱ पहले अपना अर्धशतक और फिर अपना आईपीएल का पहला शतक पूरा करते हुए टीम के स्कोर को 200 पार पहुंचाया। जायसवाल ने 62 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। यशस्वी के अलावा होल्डर (11), हेटमायर (8), पड्डीकल (2), ध्रुव जुरेल (2) और अश्विन ने (3) रनों का योगदान दिया।

https://twitter.com/IPL/status/1652704602234695682?s=20

MI vs RR दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा

इशान किशन

तिलक वर्मा

सूर्यकुमार यादव

कैमरन ग्रीन

टिम डेविड

नेहल वढेरा

कुमार कार्तिकेय

अर्जुन तेंदुलकर

रिले मेरेडिथ

बेहरेनडॉर्फ

राजस्थान रॉयल्स: 

यशस्वी जायसवाल

जोस बटलर

देवदत्त पडिक्कल

संजू सैमसन (c & wk)

शिमरोन हेटमेयर

ध्रुव जुरेल

रविचंद्रन अश्विन

जेसन होल्डर

एडम ज़म्पा

संदीप शर्मा

युजवेंद्र चहल

ये भी पढ़ें: IPL 2023- इंडियन प्रीमियर लीग की किस टीम को कितने फैंस करते हैं फॉलो, जानें पूरी डिटेल्स

Tags

Share this story