कीर्तिमान: रोहित शर्मा ने 20-20 में रचा इतिहास, 400 छक्के लगाने वाले सिर्फ भारत नहीं एशिया के पहले बल्लेबाज बने

 
कीर्तिमान: रोहित शर्मा ने 20-20 में रचा इतिहास, 400 छक्के लगाने वाले सिर्फ भारत नहीं एशिया के पहले बल्लेबाज बने

भारत के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 20-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने 13 गेंदों की छोटी मगर रिकॉर्ड पारी खेल इतिहास रच दिया। रिकॉर्ड के तौर पर वह अब टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में भारत के सुरेश रैना 325 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

https://twitter.com/mipaltan/status/1445439720113139715?t=sIxZG28q299wbHOqo9pjLA&https://twitter.com/mipaltan/status/1445439720113139715?t=sIxZG28q299wbHOqo9pjLA&s=19s=19

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शर्मा जी ने पहले ही ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर पारी का पहला छक्का मारा। इसके तुरंत बाद श्रेयस गोपाल के पहले ओवर में अपना दूसरा छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने 400 टी-20 छक्कों का खास मुकाम हासिल कर लिया।

जानकारी के लिए बता दूं कि टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। वह अब तक 1042 छक्के लगा चुके हैं। गेल 1000 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

https://youtu.be/tpBMP6GC-Yo

ये भी पढ़ें: उमरान मलिक: जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर जो रातोंरात हीरो बन गए हैं

Tags

Share this story