Sakshi Dhoni Birthday: धोनी ने ऐसे सेलिब्रेट किया पत्नी साक्षी का 34वां जन्मदिन, दिया प्यारा सा सरप्राइज, जानें

Sakshi Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) आज अपनी पत्नी साक्षी रावत धोनी का जन्मदिन मना रहे हैं. साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को देहरादून में हुआ था. आज साक्षी अपना अपना 34वां जन्मदिन (Sakshi Dhoni birthday) मना रही हैं. धोनी की लाइफ में साक्षी का अहम रोल रहा है.जिसका एक हिस्सा लोगों ने धोनी लाइफ पर बनी फिल्म में भी देखा है.
इसके अलावा साक्षी धोनी के लिए कई बार क्रिकेट के मैदान पर भी आई हैं. जहां वो धोनी को काफी प्यार से चेयर करती हुई भी दिखाई दी है. इस समय धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है. इस दोनों का एक खुशी परिवार है. धोनी को जितनी पॉपुलैरिटी, प्यार और लाइमलाइट मिलती है उतनी ही उनकी धर्मपत्नी साक्षी को भी मिलती है. धोनी के सभी फैंस उनकी पत्नि को भी मान-सम्मान से याद करते हैं.

कब हुई साक्षी और धोनी की मुलाकात
साक्षी का परिवार उनके जन्म के कुछ समय बाद रांची चल गया. जहां पर साक्षी और धोनी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे. ये दोनों ही उस दौरान कभी भी एक दूसरे से नहीं मिले. साक्षी और धोनी की मुलाकात साल 2008 में ताज बंगाल होटल में हुई थी. जिसके बाद इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और साल 2010 में 4 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली. इन दोनों की शादी देहरादून में हुई थी.
आसान थी धोनी -साक्षी की राह
धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे और ये दोनों भी एक दूसरे को पहले जानते थे. ऐसे में इन दोनों की शादी में कोई दिग्गत नहीं आई.शादी के बाद से ही साक्षी धोनी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी के 4.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
सीएसके की ओर से मिली बधाई
साक्षी के जन्मदिन के मौक पर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी विश किया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा गया, हमारे सुपरफेम की सुपर क्वीन को जन्मदिन की बधाई.
साक्षी के जन्मदिन के मौके पर धोनी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां साक्षी केके कटिंग करती हुई नजर आ रहीं हैं और उनके पास एमएस धोनी भी मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम को मिली नई जर्सी,BCCI ने ट्वीट कर की लॉन्च