T20 World Cup : क्या भारत अपने आखिरी मैच में नामीबिया को करारी शिकस्त देने के बाद खेल सकता है सेमीफाइनल?

 
T20 World Cup : क्या भारत अपने आखिरी मैच में नामीबिया को करारी शिकस्त देने के बाद खेल सकता है सेमीफाइनल?

T20 World Cup 2021: आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान (Pakistan) से 10 विकेट से और न्यूजीलैंड (New Zealand) ने आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

दो जबरदस्त हार के बाद विराट कोहली की टीम ने अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराया। अब भारत को अपना आखिरी मुकाबला आज यानी 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इस खेल का मुख्य सवाल जो करोड़ों जनता सोच रही हैं। वह यह है कि क्या उनकी पसंदीदा टीम इंडिया नॉकआउट चरण तक पहुंच सकती है।

https://twitter.com/BCCI/status/1457326686442180609?t=jeZEz-XGgkKTxOZRlwFwxQ&s=19

जवाब हैं नहीं! न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत की सारी उम्मीदें खत्म कर दी है। न्यूजीलैंड ने रविवार यानी 7 नवंबर को अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही भारत की आगे बढ़ने की रही सभी उम्मीद खत्म कर दी।

अब आज का मैच अब महज औपचारिकता रह गया है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की वजह से भारत तीसरी बार फाइनल में जाने से चूक गया। इससे पहले उसने वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में भारत को हराया था।

WhatsApp Group Join Now
https://youtu.be/gFE78l6KjEo

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को टीम चलाना न सिखाएं’ किस भारतीय खिलाड़ी ने दिया बयान

Tags

Share this story