TATA IPL 2022, RCB vs MI: मैक्सवेल ने हवा में उड़ते हुए मारा थ्रो, भागते-भागते ओंधे मुंह गिरे तिलक वर्मा, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देखे आप हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

 
TATA IPL 2022, RCB vs MI: मैक्सवेल ने हवा में उड़ते हुए मारा थ्रो, भागते-भागते ओंधे मुंह गिरे तिलक वर्मा, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देखे आप हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

TATA IPL 2022, RCB vs MI: आईपीएल सीजन 15 में शानिवार को डबल हेडर का दूसरा मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को दिखाया जा रहा है. तिलक वर्मा ने पिछले मैचों में मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन आज वो शू्न्य के स्कोर पर रन आउट हो गए.

आप वीडियो में देख सकते हैं कि जब तिलक वर्मा अपना पहला रन लेने के लिए भाग रहे थे तभी इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने हवा में उड़ते हुए स्टंप पर डायरेक्ट थ्रो मारा और तिलक वर्मा सही समय पर क्रीज में नहीं पहुंच पाए और इसी के चलते वो आउट हो गए.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/tanyadiors/status/1512808914835804161?s=20&t=9zP0CIsDLn9aVNnpwf6yAQ

मुंबई ने बैंगलोर को जीत के लिए 152 रनों का टारगेट दिया है. मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने धामकेदार 68 रनों की पारी खेली. जबकि बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल और वनिन्दु हसरंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

मुंबई की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआत धमाकेदार रही और टीम ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन का आंकड़ा छू लिया था. इसके बाद 7वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को पहला झटका लगा. रोहित ने 15 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए.

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेबिस (8), ईशान किशन (26), तिलक वर्मा (0), कीरोन पोलार्ड (0), रमनदीप सिंह (6), और जयदेव उनादकट (13) रन टीम के लिए बनाए. एक समय ऐसा था जब मुंबई की टीम ने 76 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे.

ये भी पढ़ें : TATA IPL 2022, RCB Vs MI: Suryakumar Yadav के धमाकेदार 68 रनों की बदौलत मुंबई ने बैंगलोर को दिया 152 रनों का टारगेट

जरूर पढ़ें : Most Fifties in IPL History: इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में जमाए सबसे ज्यादा आर्धशतक

https://www.youtube.com/watch?v=jfGzaeZ5RO4

Tags

Share this story