Tokyo Olympics: पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, सोशल मीडिया पर किया गया गर्ल्स पॉवर को सलाम

 
Tokyo Olympics: पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, सोशल मीडिया पर किया  गया गर्ल्स पॉवर को सलाम

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलम्पिक में भारत की हॉकी टीमों ने इतिहास रचा है. कल (रविवार) जहाँ, पुरुषों ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर ओलम्पिक इतिहास में 49 साल बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वही आज (सोमवार) भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए. तीन बार की ओलम्पिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में 1-0 से पराजित किया. इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार पछाड़ा है. ओलम्पिक के मंच पर भारतीय महिला टीम ने जिस हिसाब से पलटवार किया है, वह काबिले तारीफ है. लीग में लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद सेमीफाइनल तक का सफ़र तय करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

भारत की इस शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और तारीफों की लाइन लग गई. यूजर्स ने इस जीत को गर्ल्स पॉवर का नाम देकर महिला हॉकी टीम को सलाम किया है.

WhatsApp Group Join Now

यहाँ देखें ट्वीट

Tags

Share this story