Video: जब कंडक्टर की वर्दी में बस में चढ़ गया Team India का यह खिलाड़ी, देखे वीडियो

क्रिकेट का सफर बहुत छोटा होता हैं, 30-35 साल की उम्र में सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेते हैं। उसके बाद वह दूसरी चीजों में ट्राई करते हैं, लेकिन क्रिकेट से ऐक्टिंग के किरदार में पहुँच जाना। वो भी भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का तो लोग हैरत में पड़ जाते हैं। लेकिन ऐसा हुआ हैं, जिससे क्रिकेट के फ़ैन्स को एक बार फिर खुमार चढ़ा हैं।
Team India के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिये काफ़ी लंबा समय हो गया हो। लेकिन क्रिकेट फैंस के बीच उनकी दिवानगी आज भी देखते ही बनती हैं। क्रिकेट फैंस आज भी MS Dhoni से जुड़ी हर खबर को जानना चाहते हैं। यही वजह है कि जब भी धोनी का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर आता है। तो वह खूब तेज़ी से वायरल हो जाता हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का एक ऐसा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जिसमें वह ख़ाकी वर्दी में बस में चढ़ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया प्लाट्फ़ोर्म पर शेयर किया है। यह एक प्रोमो वीडियो हैं, इसे IPL का प्रोमो वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में धोनी साउथ इंडियन लुक में दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में सबसे खास बात धोनी का लुक रहा है। कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले एमएस धोनी इस वीडियो में एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। कुछ हद तक उनमें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की झलक दिखाई दे रही हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को लोग बहुत प्यार करते हैं।
इस वाइरल वीडियो में धोनी ने बस कंडक्टर की तरह शर्ट के ऊपर खाकी वर्दी पहन रखी है। खाकी के ऊपर उन्होंने गले में एक रूमाल भी लटकाया हुआ है, जो आमतौर पर बस कंडेक्टर लटकाए रखते हैं। इसी के साथ रजनीकांत की तरह बाल और फिर गहरी मूछों के साथ वह अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। एमएस धोनी के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा हैं।
यह भी पढ़े: IPL 2022- माही की सेना के ये पांच खिलाड़ी CSK को दिलाएंगे आईपीएल की ट्रॉफी
यह भी देखें: