धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले क्रिकेटर्स, जानें यहां...

 
धोनी के जन्मदिन पर क्या बोले क्रिकेटर्स, जानें यहां...

क्रिकेट की दुनिया में जब भी बेहतरीन कप्तानों की बात होगी तो इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh dhoni) का नाम जरूर आएगा. जो एक महान कप्तान हैं.

मैदान पर कदम रखने के बाद धोनी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्हें जब भी मौका मिला उसका बेहतरीन इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं वह जब तक टीम के कप्तान रहे नए खिलाड़ियों को तराशने का काम करते रहे.

महान क्रिकेटर धोनी 40 साल के हो गएं हैं. इस खास मौके पर देश दुनिया के तमाम खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी है.

सुरेश रैना

https://twitter.com/ImRaina/status/1412480002659028995?s=20

धोनी की कप्तानी में खेलने अंतरराष्ट्रीय मैचों से लेकर आईपीएल तक खेलने वाले सुरेश रैना ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी. रैना ने कहा- जन्मदिन की बधाई हो MS धोनी, आप मेरे दोस्त, भाई और मेंटर रहे हैं, जब भी जरूरत थी आप साथ थे, भगवान आपको अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें, एक प्रतिष्ठित और महान लीडर बनने के लिए शुक्रिया.

WhatsApp Group Join Now

हार्दिक पांड्या

https://twitter.com/hardikpandya7/status/1412498459442118656?s=20

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी… पांड्या ने धोनी के साथ की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा... To my forever love and my greatest friend, happy birthday Mahi bhai  Only love for you Dhoni

मोहम्मद कैफ

https://twitter.com/MohammadKaif/status/1412479036006178816?s=20

लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक वनडे जिताने वाले टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर और महान फील्डर माने जाने वाले मोहम्मद कैफ ने भी धोनी के बर्थडे पर लिखा... दादा ने हम युवाओं को जीतना सिखाया और धोनी ने जीत को आदत बनाना सिखाया, अलग अलग युगों के दो महान लीडरों का जन्म सिर्फ एक दिन के अंतराल पर है. भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले दोनों लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं…

विराट कोहली

https://twitter.com/imVkohli/status/1412645009183047681?s=20

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर उनके साथ की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा… हैप्पी बर्थडे कप्तान...

Tags

Share this story