भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने क्यों कहा “ईशान किशन” में हैं कप्तान की ताकत ?

 
भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने क्यों कहा “ईशान किशन” में हैं कप्तान की ताकत ?

आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका हैं और खिलाड़ियों पर धनवर्षा भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में भरतीय टीम के युवा खिलाड़ी ईशान किशन को कल 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया हैं। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस द्वारा 15.25 करोड़ रुपये में चुने जाने के बाद भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन आईपीएल के अब तक के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

अब इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ईशान किशन पर अपनी राय रखी हैं। इरफ़ान पठान ने शनिवार को कहा कि फ्रेंचाइजी विकेटकीपर-बल्लेबाज को एक लंबी अवधि की संभावना के रूप में देख रही हैं।इरफ़ान पठान ने कहा, "उनके (ईशान किशन) पास भविष्य में कप्तान बनने की क्षमता है, अभी नहीं। मुंबई इंडियनस के पास अभी भी कीरोन पोलार्ड हैं, जो नेतृत्व कर सकते हैं, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह हैं जो खुद एक लीडर हैं।

WhatsApp Group Join Now

उनके पास बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जो नेतृत्व की संभावना में हो सकते हैं। मुंबई इंडियनस कई बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसलिए मुंबई इंडियनस आईपीएल के हर ऑक्शन में ऐसे खिलाड़ी पर दाव खेलती हैं, जिससे वह टीम को मुश्किल समय se बाहर निकाल सके। मुंबई इंडियनस की फ़्रेंचाइज़ी ऑक्शन के समय नीता अम्बानी भी मौजूद थी।

भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने क्यों कहा “ईशान किशन” में हैं कप्तान की ताकत ?
Source- Irfan Pathan /Instagram

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट' पर कहा, "इसलिए, मुंबई इंडियनस अगले 5-7 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं।इसलिए वे ईशान किशन के पीछे इतने स्पष्ट रूप से गए और उन्हें पता था कि हमें ईशान किशन के पास वापस जाने की क्यों जरूरत है। इरफ़ान पठान ने आगे कहा, मैंने नीलामी के दौरान में मुंबई इंडियन को इतनी बात करते हुए और इस नीलामी सूची के अपने इतिहास में इससे अधिक लंबा ब्रेक लेते हुए नहीं देखा।

ईशान किशन ने कल सबसे पहले 10 करोड़ से ऊपर बिकने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को पछाड़ दिया था। श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। जो तब तक चल रही नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे।आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान तीसरे दौर में ईशान किशन के अलावा, श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन को 10 करोड़ रुपये से अधिक की रकम में ख़रीदा गया है।

यह भी पढ़े: IPL Auction 2022: इस बार के ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिले खास भाव! टूट सकती हैं धोनी और रैना की जोड़ी ?

यह भी देखें:

https://youtu.be/ljy-Xe8fV1E

Tags

Share this story