Best Air Cooler: कौन सा कूलर देता है ज्यादा ठंडी हवा? मेटल का कूलर खरीदें या प्लास्टिक का? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

 
Best Air Cooler: कौन सा कूलर देता है ज्यादा ठंडी हवा? मेटल का कूलर खरीदें या प्लास्टिक का? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Best Air Cooler: गर्मियों की शुरुआत होते ही दिमाग में घर को ठंडा रखने की व्यवस्था करने की प्लानिंग होने लगती है। इसी क्रम में सबसे पहला नाम आता है कूलर का क्योंकि AC का बजट हर आम आदमी के बस में नहीं होता है। अब दूसरा सवाल जो दिमाग में आता है वह यह है कि प्लास्टिक का कूलर लिया जाए या मेटल का? कौन सा कूलर ज्यादा ठंडी हवा देता है? आज हम आपका यही कन्फ्यूजन यहां दूर करेंगे. गर्मी का मौसम अपने प्रचंड रूप में हैं। इस भयंकर गर्मी में लोग AC और कूलर का सहारा लेते हैं। AC सबके बजट में फीट नहीं होता है। तो जब भी हम बाजार में नया कूलर खरीदने जाते हैं तो दिमाग में दो सवाल आते हैं। पहला ये कि कूलर प्लस्टिक का लेना चाहिए या मेटल बॉडी वाला।

दूसरा सवाल ये कि प्लास्टिक वाला कूलर ज्यादा ठंडक देता है या मेटल वाला कूलर ज्यादा ठंडी हवा देता है। इन दोनों प्रकार के कूलर्स की कीमतों में भी काफी वैरिएशन देखने को मिलता है। आइए बात करते हैं की कौन सा कूलर लिया जाए जिससे कि ज्यादा और तेजी से ठंडी हवा मिले।

WhatsApp Group Join Now

Best Air Cooler में प्लास्टिक कूलर की क्या है खासियत

सबसे पहले हम प्लास्टिक कूलर की बात करते हैं। प्लास्टिक एयर कूलर काफी हल्के होते हैं। इन कूलर को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। इसे आप ऑफिस, घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक बॉडी होने की वजह से इसमें करंट लगने का खतरा काफी कम होता है।

ये मेटल कूलर के मुकाबले ज्यादा किफायती होते हैं। प्लास्टिक वाले कूलर आपको मार्केट में कई साइज और डिजाइन में मिल जाते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप प्लास्टिक कूलर को अपने घर में लगा सकते हैं। क्योंकि प्लास्टिक बॉडी होने की वजह से ये ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।

मेटल एयर कूलर की खासियत

अगर आपका कमरा बड़ा है और ज्यादा कूलिंग चाहते हैं तो आपके लिए मेटल एयर कूलर बेस्ट ऑप्शन है। ये प्लास्टिक कूलर के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं लेकिन कूलिंग के मामले में भी बेस्ट होते हैं। मेटल कूलर (Metal Air Cooler) में पॉवरफुल मोटर लगा होता है। इसकी वजह से मेटल कूलर ज्यादा तेज और ठंडी हवा फेकता है।

प्लास्टिक कूलर के मुकाबले आप मेटल यानी टीन वाले कूलर को ज्यादा दिन तक चला सकते हैं। दिक्कत बस इतनी सी है की मेटल कूलर पोर्टेबल नहीं होते हैं, मेटल कूलर को आसानी से कहीं भी लेकर नहीं जाया जा सकता है। इन कूलर्स में आपको व्हील नहीं मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Redmi 12C का नया वेरिएंट जल्द होने वाला है लॉन्च, 5000mAh की मिलेगी बैटरी; जानिए खूबी

Tags

Share this story