Crompton Cooler: बाज़ार में आया बेस्ट आइस चैंबर वाला पोर्टेबल कूलर, 15 हजार से भी कम है कीमत, जानिए खूबी

 
Crompton Cooler: बाज़ार में आया बेस्ट आइस चैंबर वाला पोर्टेबल कूलर, 15 हजार से भी कम है कीमत, जानिए खूबी

Crompton Cooler: बाजार में एक से बढ़कर एक एयर कूलर उपलब्ध हैं, अभी फिलहाल मार्केट में एक नया ट्रेंड आया है जो की ice चेंबर एयर कूलर का है। आज हम आपको ऐसे ही ice चेंबर वाले क्रॉन्पटन ऑप्टिमस 65 लीटर पोर्टेबल डिजर्ट कुलर के बारे में बताएंगे। पूरे देश में खासतौर से मध्य उत्तर भारत में गर्मी कहर बरपा रही है । इससे बचने के लिए लोग जो संभव उपाय हो सकते हैं वह कर रहे हैं। सरकार की ओर से भी गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

गर्मी से निजात पाने के लिए जो लोग AC खरीद सकते हैं वह AC खरीद रहे हैं और जो कूलर खरीद सकते हैं वह कूलर के ऑप्शन तलाश रहे हैं। अब बाजार में पहले के जमाने के ट्रेडिशनल कूलर से हटकर ज्यादा एडवांस और टेक्निकल फीचर वाले कूलर बाजार में उपलब्ध हैं। यह एडवांस कूलर बेहतरीन ठंडक प्रदान करते हैं और AC जैसी ठंडक को टक्कर देते हुए दिखते हैं। ऐसा ही एक कूलर Crompton Optimus 65 है जो पोर्टेबल डेजर्ट कूलर की कैटेगरी में आता है। यह एक 65 लीटर क्षमता वाला एयर कूलर है।

WhatsApp Group Join Now

Crompton Cooler की क्या है कीमत

क्रोम्पटन Optimus 65 में एक आइस चैंबर भी दिया गया है जिसमें आप बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं। इससे भीषण गर्मी में भी बेहतरीन ठंडक मिलती है। इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड का इस्तेमाल किया गया है।
Crompton Optimus 65 की कीमत की बात करें तो अमेजन पर ₹12,789 में बिक रहा है।

कूलर में पानी निकालने के लिए ऑटोमैटिक ड्रेनिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें पंप और स्पीड कंट्रोलर भी मिलता है। यह कूलर 5500CMH हवा देता है और मात्र 230W का पावर लेता है। इससे इस कूलर को आप इन्वर्टर से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 650sq तक के एरिया के लिए परफेक्ट है। इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोल भी मिलता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है। कूलर का कुल वजन करीब 15 किलोग्राम है।

कूलर की क्या है खासियत

अब अगर परफॉरमेंस की बात की जाए तो इसका सेटअप बहुत ही आसान है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और इसके साथ मिलने वाले पहिए बहुत ही अच्छे हैं। ये किसी हुक या पेंच पर नहीं लगते हैं, बल्कि इन्हें डायरेक्ट लगाया जा सकता है। इसके साथ कास्टर व्हील मिलती है जिसके साथ कोई समस्या नहीं है। हनीकॉम्ब पैड्स के बाहरी हिस्से में एक नेट भी दिया गया है जो मच्छरों या कीड़ों को अंदर घुसने से रोकता है।

इस कूलर की सबसे खास बात यह है कि यह आवाज नहीं करता है। यह महज ‎3dB तक ही शोर करता है जिसे काफी कम कहा जाएगा। इसमें तीन स्पीड मोड मिलते हैं। इसमें पंप को बंद करने और पंप के साथ स्विंग का ऑप्शन मिलता है, हालांकि इसके साथ पंप के बिना भी स्विंग का ऑप्शन मिलना चाहिए। कूलर के स्पीड अच्छी है और हवा का फ्लो भी बढ़िया है। एक फ्लैट के पूरे हॉल को यह कूलर 40 डिग्री तापमान में भी ठंडा कर देता है। इसमें 18 इंच के फैन का इस्तेमाल किया गया है। मोटर के अलावा इसमें सभी पार्ट्स प्लास्टिक के हैं।

इसे भी पढ़ें: Honor 90 Lite: 108MP कैमरे के साथ Realme को टक्कर देने आ रहा है ऑनर 90 लाइट, जानिए फ़ीचर्स

Tags

Share this story