Fire-Boltt Blizzard: बहुत सस्ते दाम में लॉन्च हुई लग्जरी स्मार्टवॉच, फ़ायरबॉल्ट की ये वॉच है वाटरप्रूफ; जानिए कीमत

 
Fire-Boltt Blizzard: बहुत सस्ते दाम में लॉन्च हुई लग्जरी स्मार्टवॉच, फ़ायरबॉल्ट की ये वॉच है वाटरप्रूफ; जानिए कीमत

Fire-Boltt Blizzard: अगर आप महंगी लक्जरी स्मार्टवॉच अफोर्ड नहीं कर सकते हैं तो फायर बोल्ट आपके लिए लाया है लक्जरी एनालॉग घड़ी जैसी शानदार डिज़ाइन के साथ Blizzard स्मार्टवॉच। हर आम आदमी एप्पल और सैमसंग जैसी कंपनी की लक्जरी स्मार्टवॉच नहीं खरीद सकता है तो विकल्प के तौर पर Fire-Boltt Blizzard स्मार्टवॉच खरीद कर अपना शौक पूरा कर सकता है। कंपनी ने स्मार्टवॉच के चार नए कलर्स पेश किए हैं जो एकदम प्रीमियम फील देते हैं। ये नए कलर ऑप्शन Gold, Rose gold, Black Rose gold और Gold Black हैं। ये नई प्रीमियम फील वाली स्मार्टवेचेस Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर ₹3,799 रुपये उपलब्ध हैं।

इसके इन बिल्ट स्पीकर और डायल पैड के साथ, इस डिवाइस से सीधे ब्लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है। वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट स्मार्टवॉच की फंक्शनिंग को और स्मूथ बनाता है, जबकि स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर आपको पूरे दिन अपडेट रखता है। स्मार्टवॉच में 220mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 7 दिन तक वॉच को पावर दे सकती है।

WhatsApp Group Join Now

Fire-Boltt Blizzard के क्या हैं फीचर्स

स्मार्टवॉच का USP इसका क्लासिक और प्रीमियम डिजाइन है। यह स्मार्टवॉच कई स्मार्ट फंक्शंस और मोड्स के साथ आती है। वॉच में डुअल शेड्स दिए गए हैं। इसमें एक रोटेटिंग क्राउन, होम बटन और स्मूथ नेविगेशन के लिए एक बैक बटन से लैस किया गया है। IP67 सर्टिफिकेशन के एक्स्ट्रा वॉटर प्रोटेक्शन और splash free protection के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच का डायल 1.28 इंच का HD डिस्प्ले दिखाता है, जो क्लियर विजन प्रदान करता है।

वॉच में कई कई हेल्थ फीचर्स भी मिलते है। ये वॉच कई मॉनिटरिंग ऐप्स से लैस है। इसमें हार्ट-रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और Mensturational cycle को मॉनिटर करने की सुविधा है। इसके अलावा, यह अलग अलग फिटनेस एक्टिविटीज को पूरा करने के लिए 120 गेम मोड्स की एक बेहतरीन श्रृंखला का सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें: Fossibot F3600: पेश है पोर्टेबल पॉवर हॉउस, बिजली जाने पर भी घर को करेगा रोशन, जानिए खासियत

Tags

Share this story