Google खास अंदाज में मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस, इस तरह दी भारत को शुभकामनाएं

 
Google


Republic Day 2024: आज पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज से 75 साल पहले भारतीय संविधान लागू किया गया था। इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है। देशभर में गर्व करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर Google ने भी शानदार अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। गूगल अपने डूडल से 26 जनवरी को भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जो उस दिन की याद दिला रहा है, जब 1950 में भारत के संविधान को अपनाया गया और देश एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित हुआ था।


गूगल के डूडल में क्या है खास

आज गणतंत्र दिवस पर बनाए गए गूगल डूडल को वृंदा जवेरी ने बनाया है। इसमें गणतंत्र दिवस परेड की झलक नजर आ रही है। गूगल के डूडल में दो अलग-अलग स्क्रीन दिख रही है, जिसमें एक ब्लैक एंड व्हाइट में है और दूसरी स्क्रीन कलरफुल है। इस डुडल पर क्लिक करने पर आप एक अलग पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर सेलिब्रेशन सिंबल दिख रहा है। इसे क्लिक करने पर खास एक्सपीरिएंस फील हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश के कोने-कोने में तिरंगा झंडा लहराता नजर आता है। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड निकाली जाती है। इसमें सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट और सेनाएं अपनी भव्य झांकियां भी निकालती हैं। इसमें मार्चिंग बैंड और भारत के सशस्त्र बलों की रेजिमेंट भी जोश भरने का काम करती हैं। ये परेड कर्तव्य पथ पर होती है। इस बार परेड सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ तक जाएगी। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।
 

Tags

Share this story