Samsung Galaxy M53 5G प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की इंडियन मार्किट लॉन्च डेट आई सामने, इसके धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश
Apr 18, 2022, 18:52 IST
Samsung Galaxy M53 5G इंडिया लॉन्च डेट 22 अप्रैल निर्धारित है, कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से खुलासा किया है. नए 5G Samsung स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्किट में लॉन्च किया गया था. यह प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन 108-MP का प्राइमरी रियर कैमरा और साथ ही 120Hz सुपर AMOLED+ डिस्प्ले से लैस है. Samsung Galaxy M53 5G में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन है और यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन Galaxy M52 5G का सक्सेसर है, जिसने पिछले साल भारत में डेब्यू किया था. Samsung ने एक माइक्रोसाइट के जरिए गैलेक्सी M53 5G के भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा किया है. Amazon ने भारत में Samsung Galaxy M53 5G के लॉन्च को प्रमोट करने देने के लिए अलग से एक डेडिकेटेड वेबपेज भी बनाया है. Samsung इंडिया की वेबसाइट और अमेज़न दोनों पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी से पता चलता है कि लॉन्च 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (दोपहर) होगा.