धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Infinix का नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर
Infinix ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Infinix Zero 5G लॉन्च कर दिया है फिलहाल इस फोन को नाइजीरिया में लॉन्च किया है हालांकि, भारत में यह फोन 14 जनवरी को लॉन्च होगा. Infinix का नया स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ आता है नाइजीरिया में Infinix Zero 5G की कीमत NGN 1,69,500 ( लगभग 30,500 रूपये ) है.
Infinix Zero 5G स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Infinix Zero 5G में 6.78-इंच का FHD+ IPS एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज्योलूशन ( 1080×2460 पिक्सल ) है ये डिस्प्ले 500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है. फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है.
Infinix Zero 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का टेलीफोटो लैंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है वहीं, फोन के फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. ये फोन एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 10 पर चलता है.
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, यूएसबी Type-C पोर्ट, Wi-Fi और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.
यह भी पढें: YouTube Music को एंड्राइड पर मिला Downloads शॉर्टकट, ऑफलाइन प्ले कर सकेंगे गानें