Lenovo Slim Series: 13th Gen Intel प्रोसेसर के साथ लेनोवो ने पेश किए 4 शानदार लैपटॉप, जानें कीमत
Lenovo Slim Series: Legion Slim सीरीज के लैपटॉप्स थोड़े महंगे हैं। अगर आप इन लैपटॉप्स को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा बजट लेकर चलना पड़ेगा। Legion Slim के लैपटॉप का बेस मॉडल ₹1,61,990 पर लिस्ट किया गया है। इस सीरीज के लैपटॉप्स के साथ Lenovo ने कस्टमर to आर्डर फैसिलिटी का ऑप्शन भी दिया है। जिसमें ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लैपटॉप्स को कस्टमाइज करवा सकते हैं।
13th Gen Intel और AMD Ryze 7000 का प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप्स गेमर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इनकी ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है। ग्राफिक्स के लिए इन लैपटॉप्स में NVIDIA GeForce RTX 40 GPUs का ग्रैफिक्स कार्ड दिया गया है।
Lenovo Slim Series में क्या है ऑफर
आपको कुछ चुनिंदा बैंक्स के कार्ड पर ₹3000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा ₹10000 तक के CTO (Custom to Order) आर्डर पर 10% तक का कैशबैक भी मिल सकता है। अगर आप कस्टम टू आर्डर फैसिलिटी का लाभ उठाते हैं और अपना लैपटॉप कस्टमाइज करके आर्डर करते हैं तो आपको डिलीवरी कम से कम 25 दिन बाद मिलेगी।
Lenovo ने Legion Slim series में चार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इसमें Legion Slim 5, Legion Slim 5i (2023), Legion Slim 7 और Legion Slim 7i (2023) शामिल हैं। इन लैपटॉप्स में सबसे लेटेस्ट 13th Gen Intel और AMD Ryze 7000 का प्रोसेसर दिया है।
इसे भी पढ़ें: Flipkart Mobile Fest: जल्दी करें! iPhone 14 Pro Max पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर