तगड़े फीचर्स के साथ आ रहा है Moto G71, कीमत होगी बेहद कम, जानिए इसके जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

 
तगड़े फीचर्स के साथ आ रहा है Moto G71, कीमत होगी बेहद कम, जानिए इसके जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola जल्द ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G71 लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने हाल ही में भारत में Moto G31 और Moto G51 को लॉन्च किया था. बता दें कि, कंपनी ने ग्लोबली कुल 5 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे उनमें से भारत में अभी तक दो फोन ही लॉन्च हुए हैं लेकिन अब खबरें आ रही है कि, Moto G71 जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाला है ये स्मार्टफोन कई सारे धांसू फीचर्स से लैस होगा. आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन..

टेक इंडस्ट्री के हिसाब से देखें तो, साल 2022 मोटोरोला के लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है क्योंकि कंपनी इस साल भारत में नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G51 और Moto G71 को लॉन्च करेगी. कंपनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge X30 भारत में लॉन्च करने वाली है जो पावरफुल Snapdragon 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा.

WhatsApp Group Join Now

Moto G71 स्पेसिफिकेशन

तगड़े फीचर्स के साथ आ रहा है Moto G71, कीमत होगी बेहद कम, जानिए इसके जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो, Moto G71 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इस डिस्प्ले का रेज्योलूशन ( 1080×2400 पिक्सल ) है. फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढा सकते हैं. फोटोग्राफी के लिए Moto G71 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रावाइड लैंस और 2MP का मैक्रो लैंस दिया गया है फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन क्वॉलकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है.

Moto G71 कीमत

कीमत की बात करें तो, यूरोपीय बाजार में Moto G71 की कीमत 299.99 रूपये ( लगभग 25,200 रूपये ) है वहीं चीन में इस फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,699 ( लगभग 20,000 रूपये ) है. उम्मीद है कि भारत में Moto G71 की कीमत 20,000 रूपये होगी.

यह भी पढें: 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आ रहा है Nokia का ये जबरदस्त फोन, जानिए धांसू स्पेसिफिकेशन

Tags

Share this story