1.46 inch AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स और कीमत

NoiseFit Vortex: सस्ती और अफोर्डेबल स्मार्टवॉच बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल NoiseFit ने NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया है। इसमें 1.46 इंच का डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में सुविधाजनक कॉलिंग के लिए Tru Sync फीचर दिया गया है। इसके साथ 150 से ज्यादा ग्राफिक्स वॉच फेसेज और हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिजन सेंसर्स सहित कई स्मार्ट हेल्थ मॉनिटर्स इंस्टॉल्ड हैं।
NoiseFit Vortex की क्या है कीमत
स्मार्टवॉच की शुरुआती कीमत ₹2,999 है। इसे बिक्री के लिए 12 जून से उपलब्ध कराया जाएगा और इसे NoiseFit की वेबसाइट पर आसानी से खरीदा जा सकेगा। NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच जेट ब्लैक, सिल्वर ग्रे, विंटेज ब्राउन, रोज pink और स्पेस ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।
Vortex स्मार्टवॉच के फीचर्स
इसमें 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ राउंड डायल है। इस स्मार्टवॉच में अतिरिक्त कंट्रोल के लिए दो फिजिकल साइड बटन भी दिए गए हैं। साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए यह True Sync टेक्नोलॉजी से लैस है। NoiseFit Vortex स्मार्टवॉच के डिस्प्ले से यूजर्स सीधे कॉल कर सकते हैं। इसमें 150 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेसेज और रनिंग, साइक्लिंग और ट्रेकिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स भी है। पानी और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए यह स्मार्टवॉच IP68 रेटेड है।
स्मार्टवॉच की क्या है खासियत
इसे बिक्री के लिए 12 जून से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ गोल डायल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में एक सप्ताह तक चल सकती है ये जबरदस्त स्मार्टवॉच NoiseFit की वेबसाइट पर इस स्मार्टवॉच की लिस्टिंग में बताया गया है कि यूजर्स को NoiseFit ऐप के माध्यम से उनकी एक्टिविटीज की ट्रैकिंग और हेल्थ से जुड़ी जानकारी भी मिल जाती है। इस ऐप को Apple के ऐप स्टोर या Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Amazon दे रहा है OnePlus 10R पर बंपर डील, हजारों का डिस्काउंट हाथ से ना जाने दें