भारत में बहुत जल्द Nothing लॉन्च कर सकती है स्मार्टवॉच, नथिंग Phone 2 इस दिन हो रहा है लॉन्च; जानें डिटेल्स
Nothing: भारत में स्मार्टवॉच का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वियरेबल डिवाइस बनाने वाली बहुत सी कंपनियां स्मार्टवॉच लांच कर रही हैं। इस रेस में नथिंग भी पीछे नहीं रहना चाहता है। बहुत जल्द नथिंग भारत में अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च करेगा। इस कड़ी में नथिंग Phone 2 को भी लॉन्च किया जाना है। यह नथिंग Phone 1 की जगह लेगा। इससे पहले कंपनी दो स्टीरियो इयरफोन, नथिंग ear 1 और नथिंग ear stick भी लॉन्च कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग की स्मार्टवॉच को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। BIS सर्टिफिकेशन साइट पर स्मार्टवॉच की कैटेगरी में Nothing की स्मार्टवॉच डिवाइस को देखा है।
लीक्स की मानें तो इस वर्ष के अंत तक इस स्मार्टवॉच को लॉन्च करने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इसे नथिंग Phone 2 के साथ लॉन्च किया जाना मुश्किल है। Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और यह Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Nothing स्मार्टवॉच बनाने की कैसे बनी योजना
नथिंग की शुरुआत OnePlus के को-फाउंडर, Carl Pei ने की थी। Carl ने फरवरी में स्मार्टवॉच के बारे में एक ट्वीट करके कहा था कि उन्होंने Samsung की एक स्मार्टवॉच खरीदी है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इसका क्या इस्तेमाल करना है। एक यूजर ने उनसे सवाल किया था कि क्या उनकी फर्म की स्मार्टवॉच सेगमेंट में जाने की योजना है, इस पर उनका कहना था कि वह इस कैटेगरी के बारे में सीख रहे हैं।
Nothing Phone 2 के लिए Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस पर Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी जा रही है। इसका डिजाइन Nothing Phone 1 के समान हो सकता है। हालांकि, Carl ने इसके डिजाइन में कुछ बदलाव होने का इंडिकेशन दिया है। कंपनी ने दो वर्ष पहले Nothing Ear 1 ईयरबड्स और पिछले वर्ष Nothing Phone 1 की बिक्री के लिए Flipkart के साथ tie up किया था। Flipkart पर लिस्टिंग में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Boult Crown R Pro: इस स्मार्टवॉच में मिलता है AMOLED डिस्प्ले, कीमत 4 हजार से भी कम, जानें डिटेल्स