लेटेस्ट OS अपडेट से और बेहतर हुए OnePlus 11 के फीचर्स, भारत में हुआ रोलआउट; जानिए खूबी

 
लेटेस्ट OS अपडेट से और बेहतर हुए OnePlus 11 के फीचर्स, भारत में हुआ रोलआउट; जानिए खूबी

OnePlus 11 में फर्मवेयर वर्जन CPH2447_13.1.0.580(EX01) भारत में अपडेट हुआ है। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है की इस अपडेट से कनेक्विटी, कम्युनिकेशन आदि और अधिक बेहतर हो जाएगा। वनप्लस 11 इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था जो OnePlus की ओर से एक पॉपुलर और सफल स्मार्टफोन रहा है। लॉन्च के बाद से ही इसमें लगातार सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिल रहे हैं। अब भारतीय यूजर्स के लिए यह और बेहतर हो गया है। फोन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट आया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी पैच भी रोल आउट किया गया है। अपडेट के इंस्टॉल होते ही फोन की परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाएगी।

अगर आप एक OnePlus 11 स्मार्टफोन के यूजर हैं तो इसके लेटेस्ट OS अपडेट के बारे में चेक कर सकते हैं कि आपके डिवाइस में यह अपडेट पहुंचा है या नहीं। इसके लिए आपको Settings में जाना होगा। उसके बाद System में जाकर Software Update पर टैप करना होगा। अगर यहां अपडेट आया हुआ दिखा रहा है तो Download & Install पर टैप करना होगा। जिसके बाद आपका स्मार्टफोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फर्म वर्जन से अपडेट हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

OS अपडेट से कितना बदलेगा OnePlus 11

कंपनी ने कम्युनिटी वेबसाइट पर जानकारी साझा की है की OnePlus 11 के मौजूदा फर्मवेयर वर्जन का अपडेट आ चुका है। डिवाइस को जून 2023 का लेटेस्ट एंड्रॉ़यड सिक्योरिटी पैच और ओएस अपडेट मिला है जिसके बाद से इसके सिम नेटवर्क, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और WiFi कनेक्टिविटी में सुधार होने की बात कंपनी की और से कही गई है। अब OnePlus 11 का OS वर्जन OxygenOS 13.1.0.580 हो गया है। इस अपडेट से सिस्टम की स्टेबिलिटी भी बढ़ जाएगी। साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की स्टेबिलिटी भी और बढ़ जाएगी।

अपडेट अभी भारत में रोलआउट हुआ है। कंपनी के हवाले से सूचित किया गया है कि यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में यह जून के अंत तक रोल आउट किया जाएगा। भारतीय यूजर्स को अपडेट मिलना आज से ही शुरू हो गया है। OnePlus OTA अपडेट बैच के हिसाब से रोलआउट करती है, इसलिए कुछ यूजर्स तक इसे पहुंचने में एक हफ्ते तक का समय भी लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: Sprinkler Water Fan: झुलझुलती गर्मी में शिमला जैसी ठंडक देने वाला आ गया कूलिंग फैन, जानिए खूबी

Tags

Share this story