OnePlus ने स्मार्टफोन की सफलता के बाद Android TV को किया लांच

 
OnePlus ने स्मार्टफोन की सफलता के बाद  Android TV को किया लांच

Oneplus ने भारत में अपने सस्ते रेंज की TV की शुरुआत पीछले साल कर दी थी। OnePlus ने TV Y सीरीज में दो 32 इंच और 43 इंच के दो माडल को लॉन्च किया था। वहीं अब इस सीरीज में नया मॉडल लाने की तैयारी हो रही है।

Company 40 इंच स्मार्टटीवी का मॉडल को लॉन्च करने वाली है। OnePlus TV 40Y1 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इसके साथ ही इस टीवी के फुल फीचर्स Flipkart पर उपलब्ध हैं। 24 मई को 12 बजे से यह यह टेलीवीजन सेल के लिए उपलब्ध हो पाएगा।

OnePlus TV 40Y1 Specifications

OnePlus TV 40Y1 20W के स्टीरियो के साथ आता है जो दमदार Dolby Audio सपोर्ट के साथ दिया गया है। कंपनी ने 64-bit प्रोसेसर का उपयोग किया है और इसके साथ ही 1GB RAM मैमोरी दी गई है। टीवी की इंटरनल मैमोरी 8GB है।

OnePlus ने स्मार्टफोन की सफलता के बाद  Android TV को किया लांच
Image credit: webmedia

OnePlus TV Android TV 9.0 पर काम करता है और इसके उपर आपको Oxygen Play का अपडेट भी मिलेगा। साथ ही आपको Gamma Engine का सपोर्ट भी मिलेगा, यह तकनीक न सिर्फ पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है बल्कि डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट को बेहतर कर न्वाइस को कम करता है।

WhatsApp Group Join Now

OnePlus 40 इंच टीवी में आपको OTT ऐप जैसे Netflix, Prime Video, Zee5, Disney+ Hotstar और SonyLiv जैसे कई ऐप भी मिलेंगे। इसके अलावा क्रॉम कास्ट, गूगल असिस्टेंट और ऐलेक्सा के फीचर्स भी मिलेंगे।
Wi Fi, ब्लूटूथ 5.0, 2 HDMI, 2 USB 2.0 पोर्ट, आपको कनेक्टिविटी की सुविधा देगा।
कीमत की बात करें तो इसे 20000 से 25000 की शुरुआती कीमतों पर लॉन्च किया जा सकता है हालांकि अभी कोई आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp की नई पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं किया है तो ये फीचर्स नहीं करेंगे काम

Tags

Share this story