OnePlus Nord और buds की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, जानें कब होगी धमाकेदार एंट्री

 
OnePlus Nord और buds की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, जानें कब होगी धमाकेदार एंट्री

OnePlus Nord: कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन और earbuds के लॉन्च के लिए एक नए इवेंट का ऐलान किया है। संभावना है की यह इवेंट अगले महीने आयोजित हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं की इस इवेंट में OnePlus अपने Nord स्मार्टफोंस की नई सीरीज के साथ earbuds जैसे कई गैजेट्स लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें कि OnePlus summer launch event 5 जुलाई को होना संभावित है। इस इवेंट की शुरुआत 5 जुलाई को भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से होगी। कंपनी के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से जानकारी दी गई की इस इवेंट में OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G स्मार्टफोंस के साथ Nord Buds 2R को भी लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus के समर लॉन्च इवेंट की घोषणा होते ही OnePlus के नए गैजेट्स के बारे में भी अधिक जानकारियां सामने आई हैं। OnePlus कंपनी के ट्वीट पर OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर दो रिंग्स दिखाई दे रही हैं। इन फोंस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। OnePlus Nord 3 5G में IR ब्लास्टर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह स्मार्टफोन Grey, Misty, Aqua surge जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

OnePlus Nord और बड्स की क्या होगी रेंज

अब अगर बात करें OnePlus Nord Buds 2R की तो OnePlus ने कंफर्म किया है कि उसके यह नए earbuds deep grey और triple blue कलर ऑप्शंस मैं उपलब्ध होंगे। earbuds को ₹2,000 से ₹3,000 की प्राइस रेंज के मध्य लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus गैजेट्स के फैंस के लिए यह किसी खुश खबरी से कम नहीं है। जानकारी प्राप्त हुई है कि OnePlus Nord Buds 2R मैं Basswave एल्गोरिदम दिया गया है, जिसका उद्देश्य ओरिजिनल ऑडियो क्वालिटी को बरकरार रखना है और दमदार बेस डिलीवर करना है।

इन earbuds में dynamic bass enhancement फीचर दिया गया है, जो bass pitch को पूरा करता है। OnePlus Nord 3 5G, Nord CE 3 5G और Nord Buds 2R को एमेजॉन, OnePlus India की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। ट्वीट में दावा किया है कि Nord 3 स्‍मार्टफोन भारत में 2 RAM और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में उपलब्ध होगा। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹32,999 और 16GB+256GB वेरिंएट की कीमत ₹36,999 बताई गई है।

इसे भी पढ़ें: Nokia C12 Pro: 4GB रैम के साथ नोकिया के बेहतरीन स्मार्टफोन ने मारी एंट्री, कीमत 8 हजार से भी कम, जानें डिटेल्स

Tags

Share this story