लीक हुए OnePlus Nord CE 3 5G के दमदार फीचर्स, मिलेगी 16GB RAM, जानिए खासियत

 
लीक हुए OnePlus Nord CE 3 5G के दमदार फीचर्स, मिलेगी 16GB RAM, जानिए खासियत

OnePlus Nord CE 3: वनप्लस की Nord सीरीज का आने वाला चर्चित स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के जो लीक्स सामने आ रहे हैं उनसे तो यही अनुमान लगाया जा सकता है कि Nord CE 3 5G के साथ mid range के स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी एक और बड़ा धमाका करने वाली है।

गौरतलब है की लीक्स जिस रफ्तार से आ रहे हैं, फोन जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट उसी रफ्तार से लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट में फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इसमें 16GB तक RAM सपोर्ट मिल सकता है, साथ ही AMOLED डिस्प्ले, HyperTouch, HyperBoost Engine जैसी खूबियों के साथ लॉन्च हो सकता है ये फोन।

WhatsApp Group Join Now

OnePlus Nord CE 3 5G के स्पेसिफिकेशन

Nord CE 3 5G में 6.7 inch का Super AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 950 Nits की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। OnePlus Nord CE 3 का codename 'ZITI' बताया जा रहा है। यह स्मार्टफोन IR ब्लास्टर के साथ आएगा। जबकि कंपनी का सिग्नेचर फीचर alert slider इसमें शामिल नहीं होगा। कैमरा के लिए फोन दमदार स्पेक्स लेकर आएगा। इसका प्राइमरी लेंस 50 MP का होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट देखने को मिलेगा।

साथ में 8 MP ultra wide कैमरा और 2 MP का macro सेंसर कैमरा होगा। यह TurboRAW फीचर से लोडेड हो सकता है। ऐसी जानकारी मिली है की फोन का कैमरा 30fps पर 4K वीडियो शूट करने की क्षमता रखेगा OnePlus Nord CE 3 5G में मॉडरेट पावर की 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह बैट्री 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।

स्मार्टफ़ोन की क्या है खूबी

फोन में HyperTouch और HyperBoost Engine समेत NFC जैसे शानदार और दमदार फीचर्स भी होंगे। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ लॉन्च होने वाला है जिस पर OxygenOS 13.1 की लेयर देखने को मिलेगी। बताया गया है कि कंपनी इसके साथ 2 साल तक Android अपडेट और 3 साल तक security अपडेट देती रहेगी। फोन Aqua serge और grey shimmer कलर्स में पेश किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन सा टैब आपके लिए है राइट चॉइस? जानिए फ़ीचर्स

Tags

Share this story