Redmi 12C के नए वेरियंट ने भारतीय मार्केट में दी दस्तक, 10 हजार रुपये से भी कम में ले आएं घर

 
Redmi 12C के नए वेरियंट ने भारतीय मार्केट में दी दस्तक, 10 हजार रुपये से भी कम में ले आएं घर

Redmi 12C: Xiomi ने Redmi 12C को भारत में इस साल की शुरुआत में लांच किया था। फोन को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, इसी वजह से रेडमी इंडिया ने Redmi 12C के एक नए वेरिएंट को लॉन्च करने की पुष्टि की है। Redmi ने एक ट्वीट में Redmi 12C के नए वेरिएंट को टीज भी किया है। कंपनी ने भारत में Redmi 12C को 4GB RAM + 128GB वेरिएंट में पेश किया है। आपको बता दें की मॉडल को पहली बार दिसंबर 2022 में चीन में पेश किया गया था।

Redmi 12C mediatek helieo G85 SoC चिपसेट से लैस है और 10W कोर्डेड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे शुरुआत में भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया था। अब redmi india ने फोन के एक नए वेरिएंट को ज्यादा स्टोरेज और रैम के साथ टीज किया है।

WhatsApp Group Join Now

Redmi 12C के नए वेरियंट की ये है कीमत

Redmi 12C के एक नए वेरिएंट की पुष्टि Redmi India ने बुधवार को की है। नए वेरियंट की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है. वहीं ये फोन 22 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा. बता दें कि फोन के शुरुआत में लॉन्च हुए ऑप्शन 4GB RAM + 64GB वैरिएंट को ₹8,999 में लिस्ट किया गया था जबकि 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹10,999 थी।

आपको बता दें की Redmi 12C में अधिक स्टोरेज की सुविधा होगी और फ़ास्ट स्पीड की दावेदारी पेश करेगा, जो बढ़ी हुई RAM की तरफ ध्यान केंद्रित करता है। Redmi 12C को मैट ब्लैक, मिंट ग्रीन, रॉयल ब्लू और लैवेंडर पर्पल रंग वेरिएंट में पेश किया गया है। Redmi12C पहले से ही फ्लिपकार्ट, अमेजन, Mi.com, Mi होम स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Redmi 12C Features

6.71-inch HD+ (1600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ 60Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के aspect ratio के साथ आता है। डुअल नैनो सिम सपोर्टेड स्मार्टफोन Android 12-आधारित MIUI 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलाता है। Redmi 12C mediatek helieo G85 SoC से लैस है जिसमें 6GB तक RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है और RAM को वर्चुअली 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं अगर Redmi 12C में कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-MP का प्राइमरी सेंसर और 2-MP का सेंसर शामिल है। 5-MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। फोन में 10W कोर्डेड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: बहुत जल्द लांच होगा Nothing Phone 2, फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगी बिक्री, लीक हुए फीचर्स

Tags

Share this story