200 रुपए से कम कीमत में Jio दे रहा 2 महीने की वैलिडिटी, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और भी बहुत कुछ...

 

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को बाँधने के लिए अक्सर सस्ते प्लान ऑफर करता रहता है. इन्हीं में शामिल जियो का एक प्लान ऐसा है, जिसमें खास ऑफर के तहत करीब दो महीने (56 दिन) की वैलिडिटी मिल रही है. प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है. बतादें, जियो का यह प्लान 185 रुपये का है. हालांकि यह रिचार्ज प्लान जियो फोन के लिए है. इस रिचार्ज प्लान में फिलहाल बाय-वन-गेट-वन फ्री का ऑफर है. यानी, एक रिचार्ज प्लान पर दूसरा फ्री मिल रहा है. तो आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स -

185 रुपये प्लान में मिलेगा अधिक लाभ

रिलायंस जियो फोन के 185 रुपये वाले प्लान में बाय-वन-गेट-वन फ्री का ऑफर है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. ऑफर के तहत प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिल जाएगी. प्लान में हर दिन 2GB डेटा दिया जा रहा है. यानी, प्लान में यूजर्स को टोटल 112GB डेटा मिलेगा. प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलेगी. साथ ही प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है.

WhatsApp Group Join Now

155 रुपये में दो महीने की वैलिडिटी

रिलायंस जियो फोन के 155 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर भी यही ऑफर है. यानी, एक प्लान लेने पर एक फ्री है. ऑफर के तहत प्लान में यूजर्स को करीब दो महीने (56 दिन) की वैलिडिटी मिल जाती है. प्लान में हर दिन 1GB डेटा दिया जाता है. जियो फोन के इस प्लान में टोटल 56GB डेटा मिलता है. प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. साथ ही, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को फ्री में मिलता है.

ये भी पढ़ें: 200 रुपए में मिलेगा 1000GB डेटा, Reliance Jio ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान

Tags

Share this story