Twitter ने बढ़ाई 'नोट ट्वीट' में कैरेक्टर की संख्या, अब 25,000 कैरेक्टर में लिखें अपने मन की बात, जानें फीचर्स

 
Twitter ने बढ़ाई 'नोट ट्वीट' में कैरेक्टर की संख्या, अब 25,000 कैरेक्टर में लिखें अपने मन की बात, जानें फीचर्स

Elon Musk के द्वारा Twitter के अधिग्रहण के बाद आए दिन इस ऐप में नए-नए बदलाव होते रहते हैं और लगातार नए अपडेट्स और फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं। Twitter के कर्मचारी लगातार इसी प्रयास में लगे हुए हैं कि कैसे अपने यूजर्स को एक बेहतरीन app फ्रेंडली इंटरफेस प्रोवाइड किया जा सके। यूजर्स को twitter से हमेशा यह शिकायत रही है की tweet के दौरान उनको लिमिटेड कैरेक्टर्स मिलते थे और उनकी मन की बात अधूरी रह जाती थी या खुलकर अपने विचारों को एक्सप्रेस नहीं कर पा रहे थे।

यूजर्स ने इसका एक तोड़ निकाला था कि थोड़ी बात वह main ट्वीट में कहते थे और बाती की बात वह ट्वीट के रिप्लाई में thread के माध्यम से पूरी करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसी क्रम में अब एक नया अपडेट आया है की twitter ने ब्लूटिक सब्सक्राइबर्स के लिए ट्वीट में कैरेक्टर्स की संख्या को बढ़ाया है। अब यह संख्या बढ़ाकर 25,000 कैरेक्टर कर दी गई है। इससे पहले भी twitter ने कैरेक्टर की संख्या बढ़ाकर 4,000 की थी फिर दोबारा अप्रैल माह में इसी लिमिट को बढ़ाकर 10,000 करैक्टर किया गया था।

WhatsApp Group Join Now

Twitter में हुए कई बदलाव

कंपनी ने twitter के ब्लूपेज में भी काफी बदलाव किए हैं। Twitter की ओर से आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा गया है कि, "क्या आप 280 कैरेक्टर से ज्यादा ट्वीट करना चाहते हैं? तो अब हम ब्लू सब्सक्राइबर्स को लॉन्ग ट्वीट्स करने के लिए 25,000 कैरेक्टर्स तक ट्वीट करने की अनुमति प्रदान कर रहे हैं। आप quote tweet या reply में long tweets कर सकते हैं।"

इसी संबंध में ट्विटर की इंजीनियर प्राची पोद्दार ने भी पिछले हफ्ते नए अपडेट की जानकारी देते हुए कहा था कि, "हमने नोट ट्वीट्स (long-form ट्विट्स) की कैरेक्टर सीमा को 10,000 कैरेक्टर से बढ़ाकर 25,000 करैक्टर कर दिया है। लॉन्ग नोट ट्वीट्स और हैप्पी ट्विटिंग को आप सभी यूजर्स इंजॉय करें।"

इसे भी पढ़ें: itel P40 Plus: बहुत जल्द आ रहा 7000mAh की बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, जानें फ़ीचर्स

Tags

Share this story