Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन सा टैब आपके लिए है राइट चॉइस? जानिए फ़ीचर्स

 
Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कौन सा टैब आपके लिए है राइट चॉइस? जानिए फ़ीचर्स

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: कोविड महामारी के बाद वर्क फ्रॉम होम (WFH) कल्चर को तेजी से बढ़ावा मिला है। इसी के चलते टैबलेट्स की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग टेक कंपनियां हर रोज नए-नए टैबलेट्स मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। कुछ समय पहले की बात करें तो टेबलेट के मार्केट में Samsung और Apple के टैबलेट्स का दबदबा था लेकिन कोविड महामारी के बाद Xiaomi , Realme और OnePlus जैसी कंपनियों ने भी अपने टैबलेट्स मार्केट में उतारे हैं। Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi Pad 6 लॉन्च किया है। वहीं दूसरी ओर, OnePlus ने OnePlus Pad लॉन्च किया है।

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: डिस्प्ले कंपैरिजन

Xiaomi Pad 6 में 11 inch की 2.8K IPS LCD स्क्रीन है जिसकी ब्राइटनेस 550 Nits है। Xiaomi Pad 6 के साथ Dolby vision का सपोर्ट है और रिफ्रेश रेट 144Hz का है। डिस्प्ले को 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz के अलग अलग रिफ्रेश रेट पर एडजस्ट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर OnePlus Pad में 11.61 inch की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2800x2000 Pixel है और पीक ब्राइटनेस 500 Nits है।

WhatsApp Group Join Now

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज के क्षेत्र में तुलना

Xiaomi के इस टैबलेट में Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ 8 GB LPDDR5 RAM + 256 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Xiaomi Pad 6 में Android 13 के साथ MIUI 14 OS मिलेगा। OnePlus Pad में Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस होने के साथ साथ इसमें 12 GB LPDDR5 RAM + 512 GB तक की स्टोरेज मिलती है। OnePlus Pad में Android 13 मिलता है। Xiaomi Tab 6 और OnePlus Pad में कैमरा फीचर्स एक समान हैं। दोनों ही टैबलेट्स में 13 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad: स्पीकर सिस्टम एंड बैटरी

Xiaomi Pad 6 में 4 स्पीकर हैं जिसके साथ Dolby atmos का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Pad 6 में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट है। टैब के साथ Xiaomi Smart Pen का भी सपोर्ट है। Xiaomi Pad 6 में 8840mAh की हाई पावर बैटरी है जो दो दिन तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 33W की फास्ट वायर चार्जिंग का सपोर्ट है जो 100 min में बैटरी फुल चार्ज कर सकता है।

OnePlus Pad में 9510mAh की जंबो बैटरी मिलती है जिसके साथ 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। बैटरी के मामले में OnePlus Xiaomi से आगे है। पैड का वजन 552 ग्राम है। इसके लिए कंपनी ने मैग्नेटिक कीबोर्ड और स्टाइलिश पेन भी पेश किया है। इसमें dolby vision, Dolby Atmos के साथ क्वॉड स्पीकर सिस्टम भी मिलता है। टैब के रखने के स्टाइल से ऑडियो लेफ्ट और राइट स्पीकर के बीच ऑटोमैटिक बदल जाएगा जिससे से साउंड में क्लैरिटी बनी रहे।

Xiaomi Pad 6 vs OnePlus Pad की क्या है कीमत

Xiaomi Pad 6 के 6 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज की कीमत ₹26,999 और 8 GB RAM के साथ 256 GB स्टोरेज की कीमत ₹28,999 रखी गई है। Xiaomi Pad 6 को Graphite grey और Mist blue कलर में खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के कार्ड के साथ खरीदारी करने पर टैब के दोनों वेरिएंट्स की प्रभावी कीमतें क्रमशः ₹23,999 और ₹25,999 हो जाएंगी। Xiaomi Pad 6 के कीबोर्ड की कीमत ₹4,999, कवर की कीमत ₹1,499 और स्मार्ट पेन की कीमत ₹5,999 रखी गई है।

OnePlus Pad को Halo green कलर में पेश किया गया है। OnePlus Pad के 8 GB RAM के साथ 128 GB स्टोरेज की कीमत ₹37,999 रखी गई है। वहीं 12 जीबी RAM के साथ 256 GB स्टोरेज की कीमत ₹39,999 रखी गई है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। MobiKwik वॉलेट से पेमेंट करते समय MBK2000 कोड इस्तेमाल करने पर ₹2,000 का एडिशनल कैशबैक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Vivo Y36: 50MP कैमरे के साथ बाजार में वीवो ने पेश किया कर्व्ड ग्लास बॉडी वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Tags

Share this story