Xiaomi TV EA32: डुअल स्पीकर सिस्टम के साथ शाओमी ने पेश किया 32 इंच स्मार्टटीवी, जानिए खूबी

 
Xiaomi TV EA32: डुअल स्पीकर सिस्टम के साथ शाओमी ने पेश किया 32 इंच स्मार्टटीवी, जानिए खूबी

Xiaomi TV EA32: शाओमी ने पिछले हफ्ते चाइना में अपना नया 43 इंच EA43 स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था और इसी क्रम में कंपनी ने अपने डोमेस्टिक मार्केट में 32 इंच का स्मार्ट टीवी भी लॉन्च किया है, जो कि बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में उपलब्ध है। इस 32 इंच की टीवी मॉडल का नाम Xiaomi TV EA32 2023 है। इतना सस्ता 32 इंच स्मार्ट टीवी शायद ही मार्केट में उपलब्ध हो। इसमें 16W (2 x 8W) आउटपुट वाले स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें LED-बैकलिट LCD पैनल मिलता है, जो HD (1366 x 768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस है। इस टीवी में HDR सपोर्ट नहीं मिलता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये 178° viewing angle के साथ आता है।

Xiaomi TV EA32 2023 की क्या है कीमत

शाओमी ने 32-इंच EA32 2023 स्मार्ट टीवी को चीन में 599 युआन, यानी लगभग ₹6,800 में लॉन्‍च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय मार्केट में मिलने वाले कई 32-इंच HD स्मार्ट टीवी की तुलना में बहुत सस्ता है। गौरतलब है की, Xiaomi TV EA32 2023 मॉडल के स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं है।

WhatsApp Group Join Now

स्मार्ट टीवी के क्या हैं फीचर्स

शाओमी TV EA32 में 32-इंच का HD डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 60Hz LED-बैकलिट LCD पैनल से लैस है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 178° viewing angle मिलला है। टीवी स्लिम बेजल के साथ आता है। इस टीवी में HDR सपोर्ट नहीं है। टीवी मुख्य चीनी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और मिजिया स्मार्ट होम इंटीग्रेशन के सपोर्ट के साथ MIUI for TV 3.0 पर कार्य करता है।

इसमें एक 64-बिट चिप मिलता है, जिसमें Quad core CPU शामिल है। प्रोसेसर को 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें DTS-HD सपोर्ट के साथ 2 x 8W (16W) स्पीकर सिस्टम मिलता है। पोर्ट्स की बात करें, तो Xiaomi TV EA32 में 1 HDMI पोर्ट, एक AV पोर्ट, 2 USB पोर्ट और एक एंटीना शामिल है। Xiaomi का ये स्मार्ट टीवी ड्यूल-बैंड WiFi सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें: Redmi Note 12R: Snapdragon 4 Gen 2 से लैस दोगुनी परफॉर्मेंस के साथ आ गया रेडमी का नया फोन, जानें कीमत

Tags

Share this story