Bharat Jodo Nyay Yatra: पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प, CM का आदेश- करो राहुल गांधी पर केस
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची, जिसे असम पुलिस ने रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए।
क्या कहना है असम पुलिस का
असम पुलिस का कहना है कि न्याय यात्रा शहर में गई तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाएगी। प्रशासन ने रैली को नेशनल हाईवे पर जाने का निर्देश दिया है। यह शहर के चारों ओर रिंग रोड की तरह काम करता है।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस सरमा पर यात्रा को प्रभावित करने का आरोप लगाती आ रही है। सरमा भी कांग्रेस को खुली चुनौती दे चुके।राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नगालैंड से असम पहुंची थी। 20 जनवरी को यात्रा अरुणाचल प्रदेश गई, फिर 21 को असम लौट आई। इसके बाद यात्रा 22 जनवरी को मेघालय निकली और मंगलवार को एक बार फिर असम पहुंची।
#WATCH | A clash broke out between Police and Congress workers in Assam's Guwahati, during Congress' Bharat Jodo Nyay Yatra.
— ANI (@ANI) January 23, 2024
More details awaited. pic.twitter.com/WxitGxup3m
25 जनवरी तक असम में रहेगी यात्रा
राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नगालैंड से असम पहुंची थी। 20 जनवरी को यात्रा अरुणाचल प्रदेश गई, फिर 21 को असम लौट आई। इसके बाद यात्रा 22 जनवरी को मेघालय निकली और मंगलवार को एक बार फिर असम पहुंची। राहुल की न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम में रहेगी।10वें दिन की यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने असम-मेघालय सीमा पर युवाओं से बातचीत करके की। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आप किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।लेकिन, देश के गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन किया और फिर असम के मुख्यमंत्री ने आपकी यूनिवर्सिटी के लीडर्स को फोन करके कहा कि राहुल गांधी को स्टूडेंट्स से बात न करने दी जाए। ये बेहद जरूरी है कि आप जिसे सुनना चाहते हैं, उसे सुनने की आपको इजाजत दी जाए।उन्होंने कहा कि आपसे कहा जा रहा है कि आपको आंखें बंद करके RSS और इस देश की सरकार की बातें माननी है। आपको कहा जा रहा है कि आपके पास कल्पनाशक्ति नहीं होनी चाहिए। आपको कहा जा रहा है कि आप अपनी भाषा नहीं बोल सकते हैं, कि आपको अपना इतिहास भूलना होगा। आपको गुलाम बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।
#WATCH | Guwahati, Assam: During Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress MP Rahul Gandhi says "I wanted to come to your university and talk to you, understand what you are facing and try and see in my own little way if I could have helped you. The Home Ministry of India called up the CM… pic.twitter.com/Jc4uAlOXjx
— ANI (@ANI) January 23, 2024