MP NEWS: एमपी में 7 दिन रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानें इसके मायने
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मप्र में 7 दिन रहेंगे। राहुल गांधी मप्र में 698 किलोमीटर बस से और पैदल चलेंगे। ये यात्रा मप्र के ग्वालियर-चंबल और मालवा के 9 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल धौलपुर से होते हुए मुरैना से मप्र में प्रवेश करेंगे। यहां से यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम से झाबुआ होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा में चली जाएगी। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और22 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। गुरुवार को यात्रा का नया रोडमैप तैयार किया गया है इस. रूट में मप्र की सात लोकसभा सीटें आएंगी। मप्र कांग्रेस यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मप्र में राहुल गांधी के साथ चलने वाले यात्रियों की सूची पीसीसी के द्वारा तैयार की जाएगी।
Congress President Shri @kharge launches a sticker campaign to promote the Bharat Jodo Nyay Yatra, led by Shri @RahulGandhi. 🇮🇳#BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/SY61FaUdxc
— Congress (@INCIndia) January 6, 2024
एमपी से निकली थी भारत जोड़ो यात्रा पर फायदा नहीं मिला
राहुल ने पिछले साल कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। इस दौरान महाराष्ट्र से मप्र में प्रवेश किया था, वे बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा होते हुए राजस्थान गए थे। हालाकि इस यात्रा का कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में फायदा नहीं मिल पाया। इन जिलों की 26 सीटों में से कांग्रेस 4 सीटें ही जीत पाई थी।
राहुल गांधी की यात्रा पर एक नजर
- 67 दिन की कुल यात्रा
- 6700 किलोमीटर का कुल सफर
- 110 जिलों से देशभर में गुजरेगी
- 100 लोकसभा सीटें कवर होंगी
'Bharat Jodo Nyay Yatra' under the leadership of Rahul Gandhi Ji will cover 100 Parliamentary constituencies and 337 assembly constituencies 🔥
— Mini Nagrare (@MiniforIYC) January 4, 2024
The Yatra will and will culminate after passing through 15 states and 110 districts of India. #BharatJodoNyayYatra pic.twitter.com/PT6uUg4wiD
लोकसभा चुनाव में फोकसआपको बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में हाल ही में भाजपा सरकार बनी है। मध्य प्रदेश में 29 जबकि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहले भी राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी। उस दौरान भी राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश से गुजरी थी। हालांकि इस बार राहुल गांधी पैदल यात्रा नहीं करेंगे। यह यात्रा बस से निकाली जाएगी।