Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विजेता

 
bigg boss 17 winner

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का फिनाले रविवार को हुआ। जिसके विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बने हैं। सलमान खान ने उनका हाथ उठाकर विजेता के नाम की घोषणा की। बता दें कि बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी के घर डोंगरी गई हैं। वहीं, अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनरअप रहे हैं। जबकि मनारा चोपड़ा तीसरे, अंकिता लोखंडे चौथे और अरुण माशेट्टी पांचवे पायदान पर रहे। इस पल का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ग्रैंड फिनाले में सलमान ने 10 मिनट के लिए लाइव वोटिंग शुरू करवाई और फिर जनता के वोट्स के आधार पर मुनव्वर ने अभिषेक को वोटिंग पोल में हरा दिया। फैंस बेहद खुश है और मुनव्वर फारुकी को सोशल मीडिया पर भर-भरकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

धूमधाम से हुआ ग्रैंड फिनाले

रियलिटी शो बिग बॉस 17 का फिनाले काफी जोरशोर से हुआ था। इस शो में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की, इसमें बतौर गेस्ट कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जैसे सितारें पहुंचे। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस का फिनाले 6 घंटे तक चला हैं। इससे पहले के सारे सीजन के फिनाले सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो जाते थे। लेकिन इस बार का फिनाले शाम 6 बजे से शुरू होकर राज 12 बजे तक धूमधाम से चला।

WhatsApp Group Join Now

जीत के बाद क्या बोले मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर ने प्रेस के सामने अपने जन्मदिन का केक काटा और कहा, "बेशक, यह जीत बहुत महत्वपूर्ण थी। इंसान की जिंदगी में जो भी एक खेल होता है, काम होता है, एक सिचुएशन होती है, उसमें से उस इंसान को बाहर निकलना बहुत जरूरी होता हैं। जब आप बाहर इज्जत के साथ निकलते है तो पूरी जर्नी लायक लगने लगती हैं।"

ट्रॉफी, 50 लाख और चमचमाती कार 

बिग बॉस 17 के टॉप-2 में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार पहुंचे। मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी मिली हैं। साथ ही उन्हें एक चमचमाती हुई Hyundai Creta कार भी दी गई हैं। विजेता ट्रॉफी की खास बात यह है कि यह दिल, दिमाग और दम थीम पर आधारित है, जिसके आधार पर सीजन 17 प्लान किया गया था। मुनव्वर ने घर के अंदर सही तरीके से अपना दिल, दिमाग और दम सब लगा दिया। उनका बिग बॉस का सफर काफी बेहतरीन रहा हैं। 

अक्टूबर में शुरु हुआ था बिग बॉस 17

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 की ओपनिंग 15 अक्टूबर को हुई थी। यह शो करीब चार महीने से ज्यादा चला। नया घर, यूनिक थीम और अलग-अलग प्रोफेशन के सितारों ने इस शो में खूब सुर्खियां बटोरी। इस बार शो की थीम दिल, दिमाग और दम थी। इसी नाम से तीन अलग-अलग घर बनाये गये थे, जिनमें कंटेस्टेंट्स को रखा गया था। बिग बॉस ने इस बार शो में बदलाव करते हुए खुद को पक्षपात बताया था और खुलकर अपने पसंद के कंटेस्टेंटस को सपोर्ट किया। बता दें कि मुनव्वर फारूकी ने इस सीजन को जीत लिया है और 105 दिन इस शो में उन्होंने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं।

मुनव्वर के बारे में

मुनव्वर का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ। बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। पेशे से वह स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। जब वह 14 साल के थे तब उनकी मां का निधन हो गया था। शुरुआत में परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए। वह एक बर्तन की दुकान पर भी काम करते थे। साल 2020 में उनके पिता की मौत हो गई थी। मुनव्वर ने 2017 में शादी की और कुछ समय बाद ही वह अलग हो गए। बता दें उनका एक पांच साल का बेटा भी हैं। बिग बॉस से पहले कॉमेडियन ने एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप' में हिस्सा लिया था। इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया। वह इस शो के विजेता बने थे। इन सबके साथ मुनव्वर रैपर भी हैं। वह गाने लिखते है और उनके कई म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं।

Tags

Share this story

From Around the Web