BJP ने MK स्टालिन पर साधा निशाना: बिहार रैली से पहले जारी किया ‘आपत्तिजनक टिप्पणियों’ का वीडियो

 
BJP ने MK स्टालिन पर साधा निशाना

बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मौजूदगी ने सियासी हलचल तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्टालिन और उनकी पार्टी पर हमला बोलते हुए एक वीडियो संकलन जारी किया है, जिसमें DMK नेताओं और उनके सहयोगियों द्वारा बिहारियों और उत्तर भारतीयों के खिलाफ कही गई विवादित टिप्पणियां दिखाई गई हैं।

BJP नेता के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आज थिरु @mkstalin बिहार में हैं। यहां उनकी, उनकी पार्टी और सहयोगी नेताओं की बिहारियों के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों का संकलन है। आशा है कि वे मंच से वही बातें बिहार की जनता के सामने दोहराने का साहस दिखाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

इस वीडियो में कथित रूप से स्टालिन, राज्य के मंत्री टी.आर.बी. राजा और के.एन. नेहरू, DMK नेता के. पोनमुडी और आर.एस. भारती समेत वीसीके सांसद और DMK सहयोगी थोल थिरुमावलवन की पुरानी टिप्पणियों को शामिल किया गया है। BJP ने सवाल उठाया है कि क्या स्टालिन अब बिहार की धरती पर राहुल गांधी के साथ खड़े होकर उन बयानों की जिम्मेदारी लेंगे।

यह विवाद बिहार की राजनीति को गरमा रहा है, जहां राहुल गांधी की यात्रा विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश है, वहीं BJP इसे जनता के सम्मान से जोड़कर कांग्रेस और DMK पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रही है।


 

Tags

Share this story