Chhattisgarh Cabinet Expansion: कैबिनेट का गठन, ओपी चौधरी-बृजमोहन अग्रवाल सहित इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नौ विधायकों को राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। पुराने के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कैबिनेट में एकमात्र महिला लक्ष्मी राजवाड़े को शामिल किया गया है। पहली बार विधायक बनी राजवाड़े मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा वाले राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। नौ विधायकों के आज शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। एक खाली पद पर विचार-विमर्श जारी है। बता दें कि 13 दिसंबर को विष्णु देव साय ने दो डिप्टी सीएम के साथ राज्य की कमान संभाली थी।
आज राजभवन, रायपुर में महामहिम राज्यपाल श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी, उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी व श्री विजय शर्मा जी तथा वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री… pic.twitter.com/Rzh2CRJbCL
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) December 22, 2023
कैबिनेट का विस्तार
सबसे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। सीएम साय की कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है।दूसरे नंबर पर रामविचार नेताम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई।तीसरे नंबर पर दयालदास बघेल ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कांग्रेस के मंत्री को हराया था। वे एससी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं।चौथे नंबर पर केदार कश्यप ने शपथ ली। वे चौथी बार विधायक बने हैं। तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।पांचवें नंबर पर लखनलाल दंवांगन ने मंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने मंत्री जयसिंह को चुनाव में हराया था। लखनलाल कोरबा के महापौर रह चुके हैं।
छठे नंबर पर श्यामबिहारी जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार विधायक बने हैं। जायसवाल किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पास एमएससी की डिग्री है।सातवें नंबर पर पूर्व आईएएल अधिकारी ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे प्रशासनिक कौशल में माहिर हैं। पहली बार विधायक बने हैं। प्रदेश महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। 2018 में आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन की थी।आठवें नंबर पर लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पहली बार विधायक बनी हैं। सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री हैं। नौंवे नंबर पर टंकराम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पहली बार चुनाव जीता है। 30 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।
महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक बनी
इसमें एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक बनी हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी चल रही है। पहली बार विधायक बनी लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। वे कैबिनेट में अकेली महिला मंत्री होंगी।ओपी चौधरी कलेक्टर पद से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली। पूर्व आईएएस अधिकारी को साय कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी गिनती तेज-तर्रार अधिकारी के तौर पर होती थी। उन्होंने आईएएस अधिकारी रहते हुए कई अच्छे काम किए थे।साय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले दयालदास बघेल के राजनीतिक करियर की शुरुआत सरपंच पद से हुई थी। नवागढ़ से विधायक ने कांग्रेस के दिग्गज मंत्री रूद्र कुमार गुरु को चुनावी मैदान में हराया था। उन्हें पार्टी एक बार फिर मंत्री बना रही है। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी महज 22 साल की उम्र में अधिकारी बन गए थे। 2018 में 36 साल की उम्र में जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तब वे रायपुर के कलेक्टर थे। इसी साल उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। उन्होंने खरसिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। पार्टी ने 2023 में उन्हें फिर टिकट दिया और इस बार उन्हें जीत मिली। आज वे साय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।टंकराम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पहली बार चुनाव जीता है। 30 साल से राजनीति में सक्रिय हैं।