CM Bhajan Lal Sharma Cabinet: राजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट विस्तार, 12 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ
CM Bhajan Lal Sharma Cabinet: कई दिन की सोच विचार के बाद आखिरकार राजस्थान में आखिरकार कई दिनों के इंतजार के बाद आज शनिवार को कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। प्रदेश कैबिनेट में अब तक कुल 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। हालांकि आज के कैबिनेट विस्तार समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल नहीं हुईं।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सबसे पहले बीजेपी विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद की शपथ दिलाई. किरोड़ी लाल के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनके अलावा जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्य में भजनलाल शर्मा सरकार के अस्तित्व में आने के बाद कैबिनेट के विस्तार में कई दिन लग गए। 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री बने। 3 दिसंबर को हिंदी बेल्ट के 3 राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।
विस्तार में पहले दिल्ली आए थे CM भजनलाल
इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा आज सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले और नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया। शनिवार सुबह रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर सुबह बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्होंने बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा विमान से उदयपुर से जयपुर पहुंच गए हैं।सीएम भजनलाल शर्मा कैबिनेट के विस्तार से पहले कल शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली भी आए थे। राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग कराई गई। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आया था।