Ram Mandir: सीएम मोहन यादव ने अयोध्या के लिए 5 लाख लड्डू के रथ किए रवाना

Ram Mandir: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के प्रसाद रथों को मानस भवन, भोपाल से रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के मानस भवन स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की। सीएम ने कहा कि आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का यह जो भौगोलिक स्वरूप है, उसे 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया था।वह युग फिर वापस आ रहा है। भगवान श्रीराम पुन: गर्भ गृह में विराजमान हो रहे हैं।
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 19, 2024
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये।।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के मानस भवन स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण की कामना की।… pic.twitter.com/omS4cg9awl
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के प्रसाद रथों को मानस भवन, भोपाल से रवाना किया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 19, 2024
इस अवसर पर मंत्री श्री @VishvasSarang समेत अन्य गणमान्य… pic.twitter.com/YR9Apj4BwA
महाकाल से 5 लाख लड्डू अयोध्या के लिए रवाना
बता दें कि अयोध्या में प्रसाद के रूप में वितरित के लिए महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डू भेजे जा रहे हैं। आज को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इन पांच रथों को अयोध्या के लिए रवाना किया गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राममय हो रहा है। भगवान भोलेनाथ और भगवान विष्णु दोनों को स्मरण करो तो भगवान हमें मन से आशीर्वाद देते हैं। आज जब रामलला गर्भगृह में विराजमान हो रहे हैं तो इसकी सबसे अधिक प्रसन्नता महाकाल को होगी।
आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का यह जो भौगोलिक स्वरूप है, उसे 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया था।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 19, 2024
वह युग फिर वापस आ रहा है। भगवान श्रीराम पुन: गर्भ गृह में विराजमान हो… pic.twitter.com/umQ18AQmO9
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजा जा रहा है। pic.twitter.com/ZFLJh613Sq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इस अवसर पर उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आज भी कई तरह के लोग हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें। भगवान के गर्भगृह में प्रवेश करने के मामले को भी जाने अनजाने क्यों विवाद बना रहे हैं, परमात्मा ही जानें। मंंदिर बनाने वाले मंदिर बना रहे हैं, प्रेम से निमंत्रण दो तो उसपर भी प्रश्न उठाते हैं और उसे ठुकराते हैं। ऐसे लोग अभागे हैं और हम उनको सद्बुद्धि देने की महाकाल से प्रार्थना करते हैं। हो सकता है 22 तारीख तक उन्हें समझ में जाए और वो भी दर्शन करने पहुंच जाएं।’ सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सच्चे अर्थों में लोकतंत्र में जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए निर्णय ले रहे हैं और इसी क्रम में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। उन्होने कहा कि इस अवसर पर हर देशवासी रामभक्ति में डूबा हुआ है और वो प्रार्थना करते हैं कि इसका विरोध करने वालों को भी ईश्वर सद्बुद्धि और सद्भावना प्रदान करें।
आज हमारे सामने वर्तमान की अयोध्या नगरी का यह जो भौगोलिक स्वरूप है, उसे 2 हजार साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल में जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया था। भव्य मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया था।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 19, 2024
वह युग फिर वापस आ रहा है। भगवान श्रीराम पुन: गर्भ गृह में विराजमान हो… pic.twitter.com/umQ18AQmO9