Dhanteras 2024: इन खास पौधों को घर लाने से होगी धन की वर्षा, मां लक्ष्मी और कुबेर की बरसेगी कृपा

 
Dhanteras 2024: इन खास पौधों को घर लाने से होगी धन की वर्षा, मां लक्ष्मी और कुबेर की बरसेगी कृपा

Dhanteras 2024: धनतेरस पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर खास पौधों को घर लाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में भी वृद्धि होती है। जानिए धनतेरस के दिन किन पौधों को घर लाना चाहिए:

धनतेरस पर लगाएं कुबेराक्षी पौधा

धन के देवता कुबेर का प्रिय कुबेराक्षी पौधा धनतेरस के दिन घर में लाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यह पौधा धन लाभ के अवसर लाता है, रुका हुआ पैसा वापस दिलाने में सहायक माना जाता है और घर की दरिद्रता को भी दूर करता है। कुबेराक्षी पौधा लगाने से कर्ज मुक्ति की संभावना भी होती है।

WhatsApp Group Join Now

घर की सेहत में होगा सुधार

धनतेरस के अवसर पर इस पौधे को लगाने से घर के सभी तरह के रोग दूर होने की मान्यता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है या घर के सदस्यों की सेहत बिगड़ती रहती है, तो इस पौधे को लगाने से इन समस्याओं का समाधान हो सकता है।

लक्ष्मी कमल का विशेष महत्व

मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा, लक्ष्मी कमल, धनतेरस पर घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार के पास रखने से आर्थिक उन्नति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन-समृद्धि का वास होता है।

Tags

Share this story