Healh Tips:जल्दी भोजन से हृदय रोगों का खतरा कम डिनर रात आठ बजे, नए शोध सामने आई ये सच्चाई 

 
diet

Healh Tips: एक नए शोध में दावा किया गया है कि जल्दी खाना खाने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने भोजन के पैटर्न और हृदय रोगों के बीच संबंध का पता लगाने के लिए 1,03,389 प्रतिभागियों के डेटा का अध्ययन किया। इनमें 79% महिलाएं थीं, जिनकी औसत उम्र 42 साल थी।स्पेन के बार्कोलोना इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं ने आहार पोषण गुणवत्ता, जीवन शैली और नींद चक्र के विश्लेषण के बाद निष्कर्षों में कहा कि नाश्ता छोड़ने और दिन का पहला भोजन देर से करने से हृदय रोग का खतरा ज्यादा रहता है। भोजन में प्रति घंटे की देरी से जोखिम 6 फीसदी तक बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सुबह नौ बजे नाश्ता करने वाले व्यक्ति में सुबह आठ बजे नाश्ता करने वाले के मुकाबले हृदय रोग की आशंका छह फीसदी ज्यादा रहती है।


डिनर रात आठ बजे से पहले करना बेहतर

शोधकर्ताओं के मुताबिक रात का भोजन आठ बजे से पहले करना बेहतर है। रात नौ बजे के बाद खाने से सेरेब्रोवास्कुलर जैसे स्ट्रोक का खतरा 28 फीसदी बढ़ जाता है। विशेष रूप से महिलाओं में रात का खाना देर से खाना दिल की  बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ाता न है। दिन का पहला और आखिरी भोजन जल्दी खाने की आदत की अपनाने से हृदय रोग के खतरे को है। रोकने में मदद मिल सकती है। 

WhatsApp Group Join Now

शोध

प्रति घंटे की देरी से छह फीसदी तक बढ़ता है जोखिम

जल्दी भोजन से हृदय रोगों का खतरा कम डिनर रात आठ बजे


जल्दी डिनर करने के लाभ (Benefits of Eating Early Dinner)

1. बेहतर होती है नींद

यदि आप रात में जल्दी खाना खा लेते हैं तो शरीर में पोषक तत्वों के पाचन के लिए भरपूर समय मिलता है। जिससे हमारी नींद बेहतर होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में सोने से पहले लगभग 3 घंटे पहले हमें डिनर कर लेना चाहिए। जिससे पाचन के लिए हमें पर्याप्त समय मिलता है।

2. कब्ज होगी खत्म

आज बदली लाइफस्टाइल के कारण कब्ज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्याग में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। रात का खाना यदि आप जल्दी खा लेते हैं तो इससे आपके शरीर को पाचन के लिए पर्याप्त समय मिलता है। इससे आपकी कब्ज, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलती है।


3. हेल्दी रहेगा हार्ट

जो लोग रात में देर से खाना खाते हैं उनको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वहीं इसके विपरीत जो लोग रात में जल्दी खाना खा लेते हैं। उनको हार्ट संबंधी रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है।

4. शुगर रहेगा कंट्रोल

रात का खाना जल्दी खाने से हमारा शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है। जिसे पीछे कारण है कि जल्दी खाना खाने से हमारा शरीर इंसुलिन को प्रभावी तरीके से उपयोग कर पाता है। जिससे डायबिटीज का जोखिम कम हो जाता है।

5. हार्मोन संतुलन

इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन हमारे शरीर में एक निश्चित समय सीमा का पालन करते हैं। यही कारण है कि रात को भोजन जल्दी करने से हमारे शरीर की नेचुरल प्रणाली दुरुस्त होती है। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। जिससे हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है।


 

Tags

Share this story