पीएम मोदी की इन फोटोज और वीडियो ने मचाया धमाल, यात्रा के बाद गूगल सर्च में टॉप पर लक्षद्वीप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लोगों से जम्मू-कश्मीर में जबरवान रेंज की तलहटी में स्थित ट्यूलिप गार्डन का दौरा करने का आग्रह किया था। इसका असर ऐसा रहा कि पर्यटकों की कमी वाली कश्मीर की इस घाटी में घूमने आने वालों की बाढ़ आ गई।2024 की शुरुआत में पीएम मोदी ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। उन्होंने लक्षद्वीप की यात्रा की। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की और लोगों से लक्षद्वीप आने की अपील की। इसका असर है कि लक्षद्वीप गूगल सर्च में टॉप पर है। पीएम के इस पहल से पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ दुश्मन जैसा बर्ताव कर रहे मालदीव पर भी असर होने वाला है।
Another Masterstoke- PM Modi visits Lakshdweep pic.twitter.com/7gu45LTyjG
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 4, 2024
प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान स्नॉर्कलिंग की
प्रधानमंत्री मोदी ने स्नॉर्कलिंग से लेकर सफेद रेत पर चलने और समुद्र तट आराम करने की कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग Google पर लक्षद्वीप के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। आने वाले समय में लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
🚨 PM Modi visited Lakshadweep island. Potential as big as Maldives as a tourist destination if concentrated. pic.twitter.com/73BEt97SnB
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) January 4, 2024
लक्षद्वीप कम आते हैं पर्यटक
2021 में कोरोना महामारी के चलते भारत का पर्यटन कारोबार बहुत प्रभावित हुआ था। शांत समुद्र तट, नीला पानी, सफेद रेत, मिलनसार लोग और संरक्षित प्रकृति 'लक्षद्वीप' को भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बनाती है। इसके बाद भी लक्षद्वीप में पर्यटक अपेक्षाकृत कम आते हैं। इसका कारण यात्राओं पर प्रतिबंध, लंबी कागजी प्रक्रियाएं और जानकारी की कमी है। लक्षद्वीप में 2022 में एक लाख विदेशी यात्री आए। यहां घरेलू पर्यटक भी बहुत कम आते हैं।
During one of his recent programs in Lakshadweep, Hon. PM Shri @narendramodi Ji emphasised that our government is committed to bringing it to the forefront of international tourism map.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 4, 2024
Now, as PM Modi Ji himself promotes the spellbound beauty of Lakshadweep's beaches and coral… pic.twitter.com/ylFHDjPezu