हजारों की कड़ी चुनौती और धर्माचार्यों द्वारा ली गई परीक्षा में सफल हुए मोहित पांडेय, अब होंगे अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी 

 
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: मध्यप्रदेश एक बार फिर गौरवान्वित हुआ। अयोध्या नगरी में भगवान राम लाल की मूर्ति कि प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होने जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने की तैयारी में है। करीब 8000 लोग VVIP को निमंत्रण दिया जा चुका है। कुछ दिन पहले राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा पुजारी की भर्ती की जा रही थी जिसमें 3000 से अधिक आवेदन लिए गए थे, वही, सीधी के नक्झर के श्री मोहित पांडेय राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। देश में 3000 लोगों ने पुजारी के लिए आवेदन किया था जिसमें विंध्य के सीधी के पुजारी को मौका मिला है। बताया गया कि मोहित पांडे की परीक्षा धर्म आचार्यों के द्वारा ली गई थी जो देश के प्रमुख माने जाते हैं। जिसमें मुख्य पुजारी के रूप में मोहित पांडे का चयन हुआ है।

7 साल तक ग्रहण की कर्मकांड की शिक्षा

मोहित ने गाजियाबाद में लगभग 7 वर्ष तक धर्म और कर्मकांड की शिक्षा ली और सामवेद का अध्ययन भी किया। आगे की शिक्षा मोहित ने तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर वैदिक विद्यालय से पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही मोहित ने राम मंदिर में पुजारी बनने के आवेदन किया था। मोहित की योग्यता देखते हुए उन्हें पुजारी के रूप में चयनित कर लिया गया। फिलहाल मोहित को 6 माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 

WhatsApp Group Join Now


तेजी से हो रहा है मंदिर का निर्माण 

मंदिर का निर्माण तेजी से होने के साथ दर्शन के लिए बढ़ती लाखों की भीड़ को ध्‍यान में रख कर इसी साल मंदिर ट्रस्‍ट ने एक बार पुजारियों को बड़ा तोहफा दिया। उनका वेतन सरकारी कर्मचारियों के बराबर कर दिया। उन्‍हें छुट्टी और अन्‍य सुविधाएं भी सरकारी एवं कंपनी कर्मचारियों की तरह मिलने लगी। वेतन में अपग्रेडेशन कर प्रधान पुजारी का वेतन 35 हजार रुपये, सहायक पुजारियों का वेतन प्रत्‍येक को 33 हजार रुपये मासिक और भंडारी एवं कोठारी का मासिक वेतन बढ़ाकर 24 हजार रुपये कर दिया गया है। हाल ही में एक नए भंडारी की नियुक्ति 19 हजार रुपये मासिक वेतन पर की गई है। अब मंदिर की पूजा व्‍यवस्‍था में लगे कर्मचारियों के वेतन से फंड भी कटने लगा है। सालाना वेतन में बढ़ोतरी भी की जा रही है।

Tags

Share this story