MP NEWS: 4 दिन में ही सीएम मोहन यादव ने तोड़ा उज्जैन में रात में नहीं रुकने वाला मिथक, अपने घर में ठहरे
MP NEWS: मध्यप्रदेश की सियासत इस समय चर्चा में है। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. मोहन यादव उज्जैन गए थे। यहां महाकाल का पूजन करने के बाद ही उन्होंने पदभार संभाला था। जिसके बाद शनिवार को उनका एक विशाल रोड शो उज्जैन में निकला। जो कि देर रात तक चला। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव विश्राम के लिए अपने घर के लिए निकल गए। उज्जैन को लेकर एक मिथक है कि यहां महाकाल के अलावा कोई राजा रात में नही रुक सकता है। इस मिथक को तोड़ते हुए शनिवार रात को सीएम यादव ने अपने घर पर ही पूरी रात बिताई।
इस अपार प्रेम और आशीर्वाद के लिए उज्जैन की जनता-जनार्दन, कार्यकर्ता साथियों और स्नेहीजनों का हृदय से कोटि-कोटि आभार। pic.twitter.com/DSDEEmKBMu
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 16, 2023
मैं कोई राजा नहीं महाकाल का बेटा हूं-सीएम डॉ.मोहन यादव
सीएम डॉ. यादव का कहना था कि महाकाल का मैं पुत्र हूं। मैं कोई राजा नही राजा तो महाकाल है। फालतू बातें उड़ा रखी है। यहां पर राजा रात नहीं रुक सकता है। ऐसा कुछ नहीं है बाबा महाकाल ही राजा है। हम सब उनके बेटे और सेवक हैं। मैंने कलेक्टर से कह दिया है कि सबसे पहले केडी गेट का काम दिखाना उसके बाद ही घर जाऊंगा। मैं तो यहां रात रुक सकता हूं, में तो बेटा हूं। राजाधिराज महाकाल का बचपन से सेवक हूं। चुकी सीएम मोहन यादव उज्जैन में ही जन्मे है और वे यही के रहने वाले है। हालांकि इसे लेकर ज्योतिषियों की अलग-अलग राय है। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि डॉ. मोहन यादव महाकाल के कृपा प्रसाद से ही सीएम पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में उनके अपने ही नगर में रात्रि विश्राम करने में कोई बाधा नहीं है।
महाकाल की नगरी में आनंद की वर्षा हुई, जनता भी इस जोश, उल्लास और आनंद का हिस्सा बन गई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 16, 2023
इस प्रेम के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार!
।।जय श्री महाकाल।। pic.twitter.com/sQSFqe3qBn
सीएम ने इस चर्चा को दिया विराम
बता दें कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के सीएम बनने की घोषणा के बाद से ही सभी दूर एक बात की चर्चा बहुत जोरो पर थी कि आखिर अब बाबा महाकाल की नगरी में दो राजा एक साथ रात कैसे रुकेंगे? सीएम अब उज्जैन में रुकेंगे या नहीं। आखिरकार इन सभी बातों का जवाब शनिवार देर रात लोगों को मिल ही गया। इन सब मिथकों को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री डा. यादव ने अपना रोड शो खत्म करने के बाद रात्रि विश्राम महाकाल की नगरी में किया। सीएम यादव अपने गीता कॉलोनी स्थित निवास पर ही किया।