MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की शहडोल में की विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिए ये बड़े निर्देश

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर एवं कलेक्टर्स समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिये। उन्होनें कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी छात्रावासों का समय-समय पर निरीक्षण करें, छात्रावासों में रहकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों से चर्चा करें। मु
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शहडोल संभाग की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/dMgxYMsKVc
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 13, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए आवाश्यक दिशा- निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में खेल मैदानों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि खेल मैदानों का बड़ी संख्या में निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों का उपयोग भी होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल मैदानों की रौनक बढ़नी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि कलेक्टर सतत रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करें, अपनी प्राथमिकताएं तय करें और लोक कल्याण के कार्य बेहतर ढंग से कराएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शहडोल संभाग के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/WN53e3RzHL
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 13, 2024
विभिन्न विभाग की समीक्षा की
शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और परिणाम मूलक क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में नवाचार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल संसाधन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई परियोजनाओं, विद्युत वितरण व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, एवं अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।
सबसे तेज गति से विकास करने वाला संभाग 'अपना शहडोल' होगा।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 13, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शहडोल में 'स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स' का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को सौगात दी। साथ ही ₹35 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण एवं 'आहार अनुदान योजना' के अंतर्गत 1.94 लाख… pic.twitter.com/qdB7XpcSEg