मुजफ्फरनगर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, बोले 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर करें
Shivpal Yadav: सपा राष्ट़्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिव पाल यादव ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से मिलने निकले हुए हैं। सभी कार्यकताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में तैयार कर रहे हैं।बसपा को गठंधन में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा यदि भाजपा से दूरी बनाए तो उसे इंडिया गठंधन में लेने के लिए सोचा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगा। उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा का परचम लहराने की बात पर कहा कि वह जनता के फैसले का समर्थन करते हैं।
इंडिया गठबंधन तैयार
इंडिया गठबंधन नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। तैयारियों को मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को मुजफफरनगर पहुंचे।शिवपाल सिंह ने कहा कि वह भाजपा को हराकर प्रदेश और देश की सत्ता से हटाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़कर भाजपा को देश की सत्ता से हटाएं। प्रधानमंत्री के लिए गठबंधन के पास कौन से चेहरे हैं, के सवाल पर उन्होने कहा कि समय आने पर पर तय कर लिया जाएगा।
भाजपा को हटाना है
शिवपाल सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 के लिए है। आगामी चुनाव में भाजपा को हटाना है। बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बसपा पहले भाजपा से दूरी बनाए फिर उन्हें गठबंधन में लाने की सोची जाएगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, नगर अध्यक्ष बाबी त्यागी, रालोद विधायक अनिल कुमार आदि शामिल रहे।