भारत में डाटा सेंटर बनाने की तैयारी में OpenAI, Microsoft समर्थित कंपनी ने किया रजिस्ट्रेशन

 
भारत में डाटा सेंटर बनाने की तैयारी में OpenAI, Microsoft

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी OpenAI अब भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट समर्थित इस कंपनी ने भारत में आधिकारिक रूप से खुद को एक कानूनी इकाई (Legal Entity) के रूप में पंजीकृत कर लिया है और स्थानीय टीम बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI भारत में एक कम से कम 1 गीगावॉट क्षमता वाला डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए स्थानीय साझेदारों की तलाश कर रही है। हालांकि, इस परियोजना का स्थान और समयसीमा अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन अपने सितंबर के भारत दौरे के दौरान इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

OpenAI ने अगस्त में ही यह जानकारी दी थी कि वह इस साल के अंत तक नई दिल्ली में अपना पहला कार्यालय खोलने जा रही है। भारत, अमेरिका के बाद OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस वाला बाजार है, ऐसे में यहां डाटा सेंटर बनाना कंपनी की रणनीतिक विस्तार योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, यह डाटा सेंटर OpenAI के Stargate ब्रांडेड AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम का हिस्सा होगा, जो एशिया में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

हालांकि, इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि रॉयटर्स नहीं कर सका और कंपनी ने भी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इसके बावजूद, यह कदम भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में निवेश और तकनीकी विकास के नए अवसर खोल सकता है।

Tags

Share this story